टिकट दिलाने के नाम पर 90 लेने का आरोप : मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से एसीबी ने की 10 घंटे पूछताछ

by

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी से 10 घंटे पूछताछ की। उन्हें सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। विधायक त्रिपाठी पर एसमीडी चुनाव में पार्षद का टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपए लेने का आरोप है। टिकट नहीं मिलने से नाराज आप की कार्यकर्ता शोभा खारी और उनके पति गोपाल खारी ने एसीबी से विधायक, उनके साले ओम सिंह तथा वीए व साथी प्रिंस रघुवंशी के खिलाफ शिकायत दी थी। बता दें कि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से एसीबी ने अपने ऑफिस में पूछताछ की। उधर, मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार ओम सिंह उनके रिश्तेदार नहीं हैं। उनकी पत्नी का उप नाम पांडेय है। विधायक ने शिकायत करने वाली शोभा खारी के पति गोपाल खारी एक एजेंट बताया और कहा कि वह करीब 50 मामलों में शामिल रहा है और कम से कम 10 लोगों को रेप के मामलों में फंसा चुका है। आरोप है कि शोभा खारी ने दिल्ली में कमला नगर के वार्ड 69 से पार्षद का टिकट मांगा था। विधायक त्रिपाठी और उसके साथियों ने इसके बदले में 90 लाख रुपए मांगे थे। डील 9 नवंबर को हुई थी। इसके मुताबिक 55 लाख एडवांस और 35 लाख रूपए लिस्ट में नाम आने के बाद देना था। 12 नवंबर को जारी लिस्ट में जब नाम नहीं आया तो विधायक त्रिपाठी ने शोभा को पैसे वापस करने की बात कही। इस बीच शोभा ने पैसे लेने वाली बात की शिकायत एसीबी से कर दी और सबूत के तौर पर डीलिंग के ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे दिए। जब विधायक के साथी उसे पैसा लौटाने गए। तब एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शोभा खारी ने आरोप लगाया था कि उसने 35 लाख रुपए अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपए वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को रिश्वत के तौर पर दिए हैं। हालांकि, राजेश गुप्ता पर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, भाजपा व कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

सख्त कार्रवाई होना चाहिए : डिप्टी सीएम सिसोदिया

इस मामले पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी ने किसी से पैसे ले भी लिए और किसी ने किसी को पैसे दे भी दिए तब भी उसे टिकट नहीं मिला। इसका मतलब है कि आम आदमी पार्टी में टिकट नहीं बिकता है। आम आदमी पार्टी इस टेस्ट में पास हुई है कि यहां टिकट के लिए पैसे नहीं चलते। जाहिर सी बात है कि कोई इधर उधर अगर बोले कि मैं पैसे लेकर आम आदमी पार्टी की टिकट दिला दूंगा तो बिल्कुल यकीन नहीं करना। पैसे लेकर टिकट देने की बात कहने वाला आदमी सबसे बड़ा झूठा होगा। इस बात का प्रमाण सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि एसीबी की कार्रवाई के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी का दुरुपयोग करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा ब्यास प्रमुख के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करके मुख्यमंत्री मान व उसके सहियोगीयों ने पंजाब की परम्पराओं को ध्वस्त किया -तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ,वित्त मंत्री हरपाल चीमा तथा उनके सहयोगियों ने डेरा ब्यास के...
article-image
पंजाब

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के...
article-image
पंजाब

बैंक मैनेजरों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव केस लगाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से विभिन्न बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर उन्हें 11 सितंबर को लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ठंडे मीठे जल और छोले पूरी का लंगर लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव खरौदी में सरपंच सीमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष मलकीत सिंह, नौजवान सभा, एनआरआई और समूह नगर निवासियों के सहयोग से ठंडे मीठे जल और छोले...
Translate »
error: Content is protected !!