श्री गुटका साहिब के अंग लुधियाना की दुगरी नहर में पड़े मिले : हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं

by

लुधियाना। सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग मंगलवार को लुधियाना की दुगरी नहर किनारे पड़े मिले। हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं। किसी राहगीर ने धार्मिक ग्रंथ के अंग पड़े होने के बाद गुरिंदर सिंह को फोन किया। मौके पर गुरिंदर सिंह व अन्य लोग पहुंचे। गुरिंदर सिंह और लोगों ने इलाका पुलिस को फोन करक मामले के बारे में सूचित किया। वहीं धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी होने के बाद इलाका वासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि पंजाब का माहौल खराब करने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। घटना स्थल पर तुरंत थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गई। पहले तो यह अंदेशा जताया जा रहा था कि किसी ने नहर में विर्सजित करने के लिए यह अंग रखे होंगे, लेकिन जब मौका देखा गया तो नहर बिल्कुल सूखी थी, जिस कारण अब पुलिस को भी शक है कि माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ मधु बाला ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गईं। धार्मिक ग्रंथ के अंगों को गुरुद्वारा साहिब में सम्मानपूर्वक पहुंचा दिया गया है। वहीं अब इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। धार्मिक ग्रंथ के अंगों को फैंकने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू पहुंच गए उनके दफ्तर : बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस, हाथापाई और धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ :  सीएम भगवंत मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू उनके दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ की प्रशंसा की सेवा केंद्रों की ओर से एक वर्ष में 254878 नागिरकों को दी गई सेवाएं, 0.07 प्रतिशत प्रार्थना पत्र पैंडिंग...
article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ से बठिंडा जेल तक काजेल से बाहर आया अमृतपाल का करीबी… हथकड़ी में पिता की चिता को दी मुखाग्नि ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रत्याशी है गुरमीत सिंह बुक्कन वाला, विशेष पैरोल पर पहुंचा था अंतिम संस्कार में सफर, अब पिता की अंतिम विदाई के बाद फिर जेल पहुंचे गुरमीत

मोगा, 29 अगस्त। मोगा के गांव बुक्कन वाला निवासी और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरमीत सिंह बुक्कन वाला शनिवार को अपने पिता बलबिंदर सिंह के अंतिम संस्कार में...
article-image
पंजाब

कि लोकसभा में खेती सुधार कानूनों के खिलाफ उठाने की गई मांग,सांसद ने उठाने का दिया अश्वासन किया

गढ़शंकर – सिविल अस्पताल गढ़शंकर में डायलेसिस सेंटर का उद्घाटन करने आए आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी को किसान सगठनों ने चेतावनी पत्र देते हुए मांग की कि वह लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!