कांगड़ा मे 5.83 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

by

कांगड़ा। थाना शाहपुर की एएनटीएफ टीम ने देर रात दो युवकों से 5.83 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान श्याम नगर निवासी शुभम व योल कैंप निवासी सिद्धार्थ थापा के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एएसआई सुनील पटियाल की अगुवाई में देर रात शाहपुर थाना के अंतर्गत रविंद्र कुमार, मनोज कुमार और होमगार्ड जवान संजय कुमार ने नाका लगा रखा था। रात करीब 12 बजे दोनों युवक बिना नंबर वाली स्कूटी मे आए। जिन्हें चेकिंग के लिए रोका गया तो चेकिंग के दौरान उन युवकों से 5.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शाहपुर मे मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत मे ले लिया है। एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने और नशा करने वालो पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमेजॉन फ्रेश से जुड़े हमीरपुर के किसान, सफल रहा पहला ट्रायल

हमीरपुर से सोलन भेजी सब्जियों की खेप, किसानों को तीन घंटे में पेमेंट भी हो गई एएम नाथ। हमीरपुर 22 अगस्त। डिजिटल मार्केटिंग के इस युग में हमीरपुर के किसानों को भी अमेजॉन फ्रेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने वन स्टॉप सेंटर और समूर कलां स्थित संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह का किया निरीक्षण

रोहित राणा । ऊना, 20 नवंबर। बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के पहले ओटीटी प्लेटफार्म का किया शुभारंभ :

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के प्रोडक्शन हाउस हिमालयन वेलोसिटी, शिमला द्वारा निर्मित पहले ओटीटी प्लेटफार्म एचवी सिनेमा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस प्लेटफार्म को लांच...
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
Translate »
error: Content is protected !!