एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से अज्ञात चोरों ने किया सामान चोरी : मामला दर्ज

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी में से सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड कोर्ट रोड निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके मित्र तूर कालोनी निवासी सुखमिंदर सिंह जो विदेश कनाडा का सिटीजन है। वह जनवरी महीने में भारत आया था, जो दो महीने के करीब भारत रहने के बाद दोबारा से अपनी कोठी को अच्छे से लाक लगाकर विदेश चला गया। इसके बाद मंगलवार को उन्हें अपने मित्र का फोन आया कि उनके पड़ोसी हरजिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि कोठी के मेन गेट का लाक टूटा हुआ है तथा अंदर दरवाजे भी खुले हुए हैं। वह तुरंत उक्त कोठी में पहुंच गए वहां पर हरजिंदर सिंह व अन्य पड़ोसी भी मौजूद थे। उन्होंने कोठी के अंदर जाकर देखा तथा अपने दोस्त सुखमिंदर सिंह को घर के सामान संबंधी पूछा। जिसने उन्हें बताया कि उनकी कोठी में कैमरे लगे हुए हैं, जिसका डीवीआर भी है। इसके अलावा एक एलसीडी, एक स्कूटी, गैस सिलंडर, इनवर्टर व बैटरी, रसोई के बर्तन, अलमारियों में कपड़े थे। उन्होंने चैक किया तो पता चला कि उक्त सारा सामान कोठी में नहीं था। उक्त सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को चोरी करके ले गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कॉलेज में नैक कमेटी की अहम बैठक

 गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज स्टाफ की एक अहम बैठक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं : एसडीएम परमप्रीत सिंह

गढ़शंकर l  एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में पैट्रोल पंप व गैस इंजीसीज के मालिकों व सबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक एसडीएम गढ़शंकर परमप्रीत सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक के बाद एसडीएम परमप्रीत सिंह ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को हराकर 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

कॉलेज वर्ग में प्रिं. हरभजन सिंह फुटबाल अकादमी माहिलपुर, गांव वर्ग पद्दी सूरा सिंह की टीमों ने फाइनल में जीत हासिल की, विजेताओं को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सम्मानित किया गढ़शंकर : खालसा कॉलेज...
article-image
पंजाब

झगड़े में घायल, मौत : 2 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 22 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने राजकुमार पुत्र सोमनाथ निवासी ददयाल के बयान पर 4 जून को हुए झगड़े में घायल उसके पिता की मौत हो जाने पर कारवाई करते हुए दो...
Translate »
error: Content is protected !!