भरमौर के जंगल में पेड़ काटने की जानकारी लेने गए गार्ड से की मारपीट : मामला दर्ज

by

भरमौर। चंबा के भरमौर के जंगल में पेड़ काटने की जानकारी लेने गए गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कुंडी बीट के फॉरेस्ट गार्ड विनय कुमार जब जंगल में गश्त कर रहा थे,तो उन्हें जंगल में दो देवदार के पेड़ कटे हुए मिले। इन कटे हुए पेड़ों को लेकर उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर पेड़ कटे थे, उसके साथ ही लुहारका गांव पडता है। जब इस संबंध मे पूछताछ करने के लिए फॉरेस्ट गार्ड गांव में गए तो एक व्यक्ति प्रदीप कुमार ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। यही नहीं, फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वन कानून की धारा 41, 42, IPC की धारा 353, 504, 506 व 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रिश्वत के आरोपों पर डॉ. गुरप्रीत कौर का कानूनी नोटिस….. 24 घंटे में माफी की मांग : जस्टिस रंजीत सिंह बोले- मुझे डर नहीं, कोर्ट में रखेंगे तथ्य

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 मार्च. हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु फंसे : भरमौर मार्ग पर लूणा में दरकी पहाड़ी

एएम नाथ ।  भरमौर : मणिमहेश यात्रा अधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर छोटा न्हौण भी शुरू हो गया है। अभी भी हजारों श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रुख कर रहे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!