पिस्तौल के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज , 1 गिरफ्तार

by

पठानकोट। गांव चश्मा में पिस्तौल के बल पर 18 वर्षीय युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवती को अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट भी की। इस संबंध में युवती के बयानों पर थाना सदर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव चश्मा निवासी जसवीर सिंह, अजीत सिंह व नन्ही के रूप में हुई है। जिसमें से पुलिस ने जसवीर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके अलावा मामले में कुछ अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 22 नवंबर की रात डेढ़ बजे उक्त आरोपी अज्ञात लोगों के साथ घर में दाखिल हुए। पिस्तौल दिखाकर उसे गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने 20 नवंबर को भी उन पर हमला कर पारिवारिक सदस्यों को घायल किया था। आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले और घर में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त मामला भूमि विवाद से जुड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CM Di Yogshala’ Playing a

Hoshiarpur/ June 21/Daljeet Ajnoha : On the occasion of the 11th International Yoga Day, a grand district-level event was organized today at the Police Line Ground, Hoshiarpur, under the banner of ‘CM Di Yogshala’....
article-image
पंजाब

मुफत आर्युवैदिक दवाईयों का कैंप गांव सिंबली में 23 जुलाई को

गढ़शंकर : आर्युवैदिक मैडीकल प्रैकटिशनर वैल्फेयर एसोसिएशनए गढ़शंकर दुारा मुफत आर्युवैदिक दवाईयों का कैंप गांव सिंबली में 23 जुलाई को सुवह दस वजे से दोपहर दो वजे तक लगाया जाएगा। । यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

कनाडा से गोल्डी बराड़ हुआ फरार !

नई दिल्ली, 26 सितम्बर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टर माइंड गैंगस्टर सतेन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार हो गया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कनाडा में...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
Translate »
error: Content is protected !!