75 ग्राम हेरोईन बरामद : महिला सहित दो काबू

by

नवांशहर। थाना सदर बंगा पुलिस ने 75 ग्राम हेरोईन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पर्टी के साथ सीआईए स्टाफ से गांव मलपुर अक्कड़ा, काहमा, खटकड़ कलां होते हुए गांव करनाणा को जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस पार्टी गांव खटकड़ कलां के पास पहुंची तो गांव काहमा मंगूवाल की ओर से एक कार को आते हुए देखा। जिसके चालक ने पुलिस पार्टी को देख घबराकर कार को पीछे को मोड़ लिया। लेकिन कार खेतों में उतर गई। कार मौजूद व्यक्ति व एक महिला भागने लगे। पुलिस ने उन्हें काबू कर उनका नाम पता पूछा। उन्होंने अपना नाम गांव भौरा निवासी जगतीश राम व दलजीत कौर बताया। चैकिंग के दौरान उनके पास से 75 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप : जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की हो रही साजिशें, अब शिकायत नहीं करेंगे, इनको निपटाएंगे

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाचन में चुनावी सभा करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की...
article-image
पंजाब

किसानों को आने वाले संघर्षों के प्रति किरती किसान यूनियन ने किया जागरूक

गढ़शंकर। किरती किसान यूनियन के चब्बेवाल, जिला होशियारपुर क्षेत्र का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव खनूर में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन द्वारा पिछले समय में की गई गतिविधियों...
article-image
पंजाब

बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाला पिता गिरफ्तार, भाई और दोस्त भी पकड़े

विरोधियों को फंसाने के लिए बेटे को खुद अगवा करवाने का आरोप; पुलिस जांच में खुला राज, युवक बरामद और स्विफ्ट कार जब्त नकोदर। नकोदर में बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रचने का...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम मान ने हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद में पंजाब के खिलाफ पक्षपातपूर्ण नजरिये का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़, 24 मई  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद का मुद्दा उठाया और सीमावर्ती राज्य के खिलाफ भेदभाव की बात कही। उन्होंने दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!