5000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार : गिरदावार पर भी रिश्वत लेने का मामला दर्ज

by

होशियारपुर, 24 नवंबरः
राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के मकसद से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को होशियारपुर ज़िले के दसूहा में तैनात राजस्व पटवारी लखबीर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया। इस मामले में गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोलडी को भी नामज़द किया गया है और जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। यह जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को जुगराज सिंह निवासी गाँव उस्मान शहीद, तहसील दसूहा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और गिरदावार उसकी पैतृक कृषि योग्य ज़मीन की तक्सीम और निशानदेही करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे हैं।
उसकी शिकायत की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी पटवारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया और दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उससे रिश्वत की राशि को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से युवाओं को फंसा रहा शहजाद भट्टी मॉड्यूल: स्पेशल सेल ने बदला ट्रैप

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसका मोहरा बने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी माॅड्यूल की साजिशें इस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में आतंकी वारदात कराने...
article-image
पंजाब

तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर : महिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्टमहिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि तलाक से पहले यह साबित हो जाए कि महिला के पराए पुरुष से संबंध हैं और ये तलाक मंजूर करने का एक कारण है। कोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
article-image
पंजाब

आधी रात ड्राइविंग सीख रहे थे तीन लोग : अचानक बिगड़ा बैलेंस, नहर में डूबी कार, एक की मौत

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से हैरान करने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां देर रात सरहिंद नहर में एक कार डूब गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!