1 से 31 दिसंबर तक जिले की समूह ग्राम पंचायतों में होंगी खरीफ माह की आम सभाएं: संदीप हंस

by

डिप्टी कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में होने वाली आम सभाओं संबंधी जिले के समूह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
होशियारपुर, 25 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि पंजाब, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक जिले की समूह ग्राम पंचायतों में खरीफ महीने में आम सभा/ग्राम सभा करवाई जानी है। उन्होंने बताया कि यह आम सभाएं जिले में हर ग्राम पंचायत में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होनी है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों के आम सभा का शेड्यूल संबंधित ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों की ओर से बना कर गुगल शीट पर अपलोड किया जा चुका है। इस लिए हर विभाग के अधिकारी/कर्मचारी जिनकी ड्यूटी आम सभआ में शेड्यूल मुताबिक लगाई गई है, वे नियत तिथि व स्थान पर समय-समय पर उपस्थित हो।
डिप्टी कमिश्नर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आम सभा का नोटिस गांव के सांझे स्थानों जैसे कि सूचना बोर्ड, चौपाल, स्कूल, धार्मिक स्थानों, बस स्टैंड, डिस्पैंसरी, पार्क, खेल मैदान आदि पर चस्पा करवाना व उसकी वीडियो बनाने की हिदायत की। उन्होंने बताया कि जिले में इन आम सभाओं की कम से कम दो उदाहरणीय सभाओं की डाक्यूमैंट्री भी तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि सभा करवाने के लिए जिला विकास व पंचायत अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, ग्रामीण विकास विभाग के एक्सटेंशन अधिकारी, कार्यकारी इंजीनियर, पंचायती राज, एस.डी.ओ, मुख्य सेविका, एस.ई.पी.ओ बतौर निगरान अधिकारी लगाए गए हैं।
संदीप हंस ने समूह अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि इन आम सभाओं में पारदर्शी ढंग से काम को संपन्न किया जाए व किसी किस्म की लापरवाही न अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ की (दिसंबर महीने में) ग्राम सभा में ग्राम पंचायत अपने अगले वित्तिय वर्ष के लिए आय व खर्च संबंधी बजट अनुमान व अगले वित्तिय वर्ष के लिए विकास कार्यक्रमों के लिए वार्षिक योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताती है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की आम बैठक बुलाना, गांव वासियों के लिए एक ऐसा मौका है, जिसमें गांव के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांव के लोगों के सहयोग के साथ निर्णय लिए जाते हैं और समय-समय पर गांव की जरुरतों की प्रतिपूर्ति होती है।
बैठक डी.डी.पी.ओ. नीरज कुमार, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर, जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, एक्सियन वाटर सप्लाई सिमरनजीत सिंह खांबा, भूषण शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडिंग की बतौर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई

पंजाब, 22 अप्रैल पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजा वडिंग की आज शुक्रवार को ताजपोशी हो गई है। उन्होंने प्रात: लगभग 8.30 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष पद संभाला। उनके कार्यकारी...
article-image
पंजाब

ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : ब्लाक गढ़शंकर 2 के ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मान किया गया। गढ़शंकर-2 के ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में विशेष समारोह आयोजित कर उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
पंजाब

गांव के स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनीफार्म बांटी

गढ़शंकर : गांव कितना के शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ते सरकारी योजना के गैर लाभपात्री 11 विद्यार्थियों सहित अन्य को दानी शहीद सरवन दास के भतीज अमरजीत सिंह कितना द्वारा स्मार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!