पैसे डबल : लिए 75 हजार, 4 महीने में किए 26 हजार वापिस, 49 हजार ठगे

by

शिमला। शिमला में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छोटा शिमला में सामने आया है। पीड़ित ने 75 हजार रुपए दिए थे, लेकिन 4 महीने तक उसे सिर्फ 26 हजार रुपए ब्याज मिला। साइबर पुलिस स्टेशन शिमला में अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छोटा शिमला निवासी मनोज ठाकुर नाम ने अपनी शिकायत में कहा कि नवंबर 2021 में उसके दोस्त अविनाश ने उसे सनटैक.काम नाम की एप दिखाई। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति जोगिंदर कुमार ने कहा कि वे इस एप के जरिए पैसे दोगुना करता है। इसलिए पैसे इन्वेस्ट करो। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने उक्त व्यक्ति जोगिंदर कुमार के कहने पर उसके खाते में 75 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जोगिंदर ने उसे 4 महीने तक लगभग 26 हजार रुपए ब्याज दिया। लेकिन उसके बाद उसने पैसे देने बंद कर दिए। शेष बकाया राशि 49 हजार रुपए अभी भी नहीं दिए। साइबर पुलिस स्टेशन शिमला ने जीरो एफआईआर के तहत आईपीसी की धारा- 420, 120-बी और 66-डी, आईटी एक्ट के तहत केस मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत हमारे खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा… डर गया पाकिस्तान, ट्रंप का नाम लेकर अब कह दी ये बात

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

आईटीआई व 12वीं पास युवाओं को सीपेट बद्दी में प्रवेश हेतु कार्ययोजना तैयार करें एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!