शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का नौजवानों को खेलों से जोड़ने का प्रयास प्रशंसनीय-जगमोहन सिंह

by

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश
गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13वां वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। टूर्नामैंट में इलाके भर से स्कूल स्तर व गांव स्तरीय टीमें भाग ले रही हैं। दूसरे दिन टूर्नामैंट का उद्घाटन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के भानजे सरदार जगमोहन सिंह ने किया। इस दौरान करवाए स्कूल स्तरीय पहले मैच में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल, फतेहपुर स्कूल की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें दोआबा पब्लिक स्कूल की टीम 3-0 से विजेता रही। इसी तरह दूसरा मैच दोआबा पब्लिक स्कूल माहलपुर व धमाई की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें दोआबा स्कूल की टीम 1-0 से विजेता रही। इसी तरह गावं स्तर की टीमों में करवाया पहला मैच चक्क सिंघा व जगतपुर की टीम के बीच करवाया गया। जिसमें चक्क सिंघा की टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरा मैच डानसीवाल व चाहलपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डानसीवाल की टीम 1-0 से विजेता रही। तीसरा मैच पोसी व पनाम की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पनाम की टीम विजेता रही। अंतिम व चौथा मैच गढ़शंकर व बोह्ड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें गढ़शंकर की टीम 2-1 से विजेता रही। टूर्नामैंट के दौरान स्टेज सैक्रेटरी की भूमिका अमरीक हमराज ने निभाई। मौके पर प्रधान जसवीर सिंह राए, झलमन सिंह बैंस, बलवीर सिंह, सुच्चा सिंह, एनआरआई तीर्थ सिंह, जंग बहादुर सिंह, गुरदियाल सिंह, काबल सिंह, डिंपल, हरी कृष्ण, बलविंदर राणा, सुनील गोल्डी, राजविंदर, विजय भट्‌टी, हरप्रीत वालिया, आरके राणा, सतनाम सिंह, रमन बंगा, केवल सिंह, सोहल सिंह, करम चंद, हरप्रीत सिंह, कमल बैंस, अमरजीत सिंह, परमजीत पम्मा, कमलजीत सिंह, सलिंदर राणा आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई...
article-image
पंजाब

12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर :26 सितम्बर: गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीरमपुर को दस लाख की राशि जारी की

गढ़शंकर, 15 फरवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीरमपुर के मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि 25 नवंबर को माननीय डिप्टी स्पीकर पंजाब स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी आम आदमी पार्टी द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!