मिल की चिमनियों से राख की रफ्तार हुई तेज : प्रशासन से कार्रवाई की मांग

by

नवांशहर। शहर में शुगर मिल की चिमनी से गिरने वाली राख थमने की बजाए और तेज हो गई है। पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले शनिवार रात व रविवार को इसकी मात्रा पहले से काफी ज्यादा रही तथा राहगीर व शहर के आम लोग इसके चलते काफी परेशानी झेल रहे हैं। बता दें कि 22 नवंबर को नवांशहर की चीनी मिल शुरू हुई थी। इसके अगले ही दिन शहर में राख गिरनी शुरू हो गई। पहले तो लोगों ने समझा कि मिल की शुरूआत में शायद दो-तीन दिन राख गिरेगी तथा बाद में ये हट जाएगी, क्योंकि पिछले चार-पांच साल में ऐसा ही हो रहा था। लेकिन इस बार राख गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, तो ये थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले लगातार छह दिनों से न सिर्फ राख लोगों को परेशान कर रही है, बल्कि इसकी मात्रा भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में राख के लोगों की आंखों में पड़ने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। रविवार को जब लोग उठे, तो घर-आंगन, छत व बाहर सूख रहे कपड़े हर ओर राख ही नजर आ रही थी। हालात ये हैं कि लोगों के हाथों में झाड़ू ही रहता है, क्योंकि एक बार सफाई करने के दो-तीन घंटे बाद ही फिर से राख की वजह से घर-आंगन गंदा हो जाता है। डाक्टरों का कहना है कि आंख में राख पड़ने से कई बार कई-कई घंटों तक जलन हो सकती है तथा इससे आंख को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके अलावा राख की वजह से अस्थमा के मरीजों को भी नुकसान पहुंच सकता है। पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि शुगर मिल व को-जनरेशन प्लांट की इस राख को तुरंत बंद करवाया जाए, ताकि शहर के लोगों को साफ हवा मिल सके।
मिल व को-जनरेशन प्लांट की करवाई जाएगी जांच – डीसी
डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है तथा वे इसे प्राथमिकता के आधार पर चैक करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण या शहर के लोगों के स्वस्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए एसआईटी का गठन : अर्पित शुक्ला

लुधियाना : लुधियाना में पुलिसएनकाउंटर में दो गैंगस्टरों के मारे जाने के एक दिन बाद, दोनों मृतक गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा की...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली मारकर हत्या

अमृतसर : मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हमजा गांव के पास रविवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पंजाब पुलिस के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह दी...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 16 क्लीनिकल सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र : सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की

होशियारपुर, 09 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की नींव रखी...
article-image
पंजाब

विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एच.के. गमेर ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में साझा किए विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित एच.के. गमेर ने प्राचीन ज्योतिष विद्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!