दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

by

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 14 अक्तूबर को आचार संहिता लग जाने के कारण अनेकों शिक्षकों के तबादले रुक गए थे, क्योंकि इस तारीख तक हजारों शिक्षकों के तबादला आदेश जारी हो गए थे। आचार संहिता लगने के चलते शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को रिलीव नहीं करने का फैसला लिया था। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी गई थी। लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंधी सोमवार को अवर सचिव शिक्षा की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर अवगत करवा दिया गया है। संबंधित जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को रिलीव व ज्वाइन कराने को कहा है। विधानसभा चुनाव होने से पूर्व कर्मचारियों में तबादले करवाने की होड़ मचती है। इसी कड़ी में इस बार भी हजारों कर्मचारियों ने तबादलों के लिए मंत्रियों और विधायकों से डीओ नोट मंजूर करवाए थे। शिक्षा विभाग में चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले करीब सात हजार शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए थे। 14 अक्तूबर से पहले करीब दो हजार तबादलों की फाइलों को मुख्यमंत्री से मंजूर करवा लिया गया था। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अब इन शिक्षकों को नए स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रखेंगे आधारशिला : जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन

ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ एएम नाथ।  चंबा, 20 जून :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे । प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई टैंक में जला हूआ पड़ा था शव : गिरफ्तार, धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज

ऊना :   पंजावर  में महिला को कथित रूप से आग के हवाले करने के लिए बुधवार को उसके पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, झुलसने से 55...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी साक्षी वर्मा और एडीएम ने पाड़छु पुल का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सरकाघाट, 25 जून।  पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन लाल ने बुधवार को पाड़छु पुल के समीप जलभराव के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉ. मदन कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय पर होंगे पंचायत व निकाय चुनाव ! प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया तेज

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दिया है। यह कदम समय पर चुनाव कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!