साढू की हत्या : ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने गोली मारकर, काबू

by

अमृतसर। सुल्तानविंड के ईस्ट मोहन नगर इलाके में ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने अपने साढू की लाईसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बी डिवीजन थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने मंगलवार को प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी अमृतसर-3 अभिमन्यु राणा भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार थाना जंडियाला क्षेत्र के गांव चौहान निवासी मृतक की पत्नी मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को उसके मायके में शादी समागम था। जहां वह अपने पति के साथ आई हुई थी। समागम में उसका बड़ा जीजा कंवलजीत सिंह निवासी लोहारका रोड रंजीत विहार (मूल निवासी गांव कक्सरी नंगल) भी अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। वह अगले दिन वापस लौट गया था। 28 नवंबर की रात वह अपने मायके में अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ थी। मनदीप कौर ने बताया कि उसका बड़ा जीजा मायके में उसके पति को मिलने वाली इज्जत से रंजिश रखता था। 28 और 29 नवंबर की रात जीजा कंवलजीत सिंह मायके परिवार के ईस्ट मोहन नगर स्थित गली नंबर 7-8 में आया और गाली गलौच करने लगा। उसने बताया कि आरोपी ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से उस पर और उसके पति पर फायर कर दिए। एक फायर उसके पति शमशेर सिंह को लगा और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीपी जसकरण सिंह ने बताया कि सुल्तानविंड रोड इलाके में हुई इस घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी पूर्व फौजी को उसके अमृतसर में लोहारका रोड स्थित रंजीत विहार के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर का लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद कर लिए। बी डिवीजन थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खन्ना में 30 करोड़ की नकदी बरामद होने की चर्चा, व्यापारी दीवार फांदकर फरार! …एजेंसी की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

संबंधित थाने को नहीं दी सूचना, थाना इंचार्ज  , तरविंदर कुमार बेदी खन्ना ; पंजाब में काले धन और जीएसटी चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच सोमवार सुबह करीब 7:00 खन्ना खन्ना की...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर किया प्रदर्शन

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर प्रदर्शन किया गढ़शंकर : संयुक्त अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के ब्लाक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के कत्ल की सिपाही पति ने खुद बताई पूरी कहानी – बेमेल इंजेक्शन की सात डोज… 15 मिनट में थम गईं सांसें

बरेली :  बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही...
Translate »
error: Content is protected !!