शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

by

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र
गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट शानो-शौकत से संपन्न हुआ। शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब द्वारा फुटबाल मैचों का फाइनल मैचों के साथ-साथ एथ्लैटिक मुकाबले भी करवाए गए। एथ्लैटिक मीट का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राए खन्ना ने किया। सांसद मनीष तिवारी, पूर्व विधायक लव कुमार गोलडी, पंकज किरपाल, हरवेल सैनी, तेजी संधू, डीएसपी दलजीत सिंह, तरसेम सिंह, जसवंत सिंह, जंग बहादुर सिंहस बीडीपीओ मनजिंदर कौर, तहसीलदार तपन भनोट, नायब तहसीलदार कश्मीर सिंह, प्रिंसीपल, सीमा रानी व अन्य मौजूद रहे। इस टूर्नामैंट में स्कूल स्तरीय व गांव स्तरीय टीमों ने भाग लिया। जिसमें स्कूल स्तरीय टीमों के फाईनल मैच में खालसा स्कूल नवांशहर व दोआबा स्कूल पारोवाल की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें खालसा स्कूल नवांशहर की विजेता रही। इसी तरह गांव स्तरीय फाईनल मैच शहीद भगत सिंह क्लब गढ़शंकर व पनाम की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों में मैच बराबर रहा । जिससे दोनों टीमो को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके इलावा पंजाब स्टाइल कबड्डी लड़कियां पंजाब व हरियाणा के वीच शो मैच करवाया गया। जिसमें हरियाणा की टीम विजेता रही। एथ्लैटिक मीट के मुकाबलों में इलाके के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इसी तरह रस्सा कशी मुकाबले भी करवाए गए व शाटपुट मुकाबले भी करवाए गए। जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। मुकाबलों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। फाईनल मैच के इनाम वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। इस समय क्लब के प्रधान जसवीर सिंह राय,डिप्टी सपीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी छलमन सिंह, अभय संधू, बलवीर सिंह, तीर्थ सिंह रत्तू, गुरदियाल सिंह, बलविंदर राणा, सुनील गोल्डी, अमनदीप, सन्नी पुरेवाल, राजविंदर बैंस, सतनाम सिंह, रमन बंगा, केवल सिंह, हरप्रीत सिंह, कमल बैंस, अमरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, शलिंदर राणा आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दरबार पंज पीर कादरी मोहल्ला नील कंठ में लगाया नशा छुड़ायो कैंप

*यह कैंप राजीव साईं के नेतृत्व में दल खालसा और आयुर आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के सहयोग से लगाया गया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  होशियारपुर के मोहल्ला नील कंठ के दरबार पंज पीर कादरी में नशा...
article-image
पंजाब

खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल 24 से 26 अप्रैल तक होंगे : पीआईएस के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: जिला खेल अधिकारी

होशियारपुर :पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए खिलाडिय़ों के चुनाव के ट्रायल 3 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं जो कि 25 अप्रैल तक चलेंगे। इस बार ट्रायलों का दायरा...
article-image
पंजाब

राज्य की कांग्रेस सरकार कोरोना बीमारी से लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम…. ठेकेदार सुरिंदर सिंह प्रधान अकाली दल होशियारपुर।

माहिलपुर – पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार कोरोना बीमारी से पंजाब वासियों को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है और वह कोविड के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए 15 जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियांः राघव शर्मा चुनाव पर डीसी ने जिला के सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ की बैठक

ऊना- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां 15 जनवरी को रवाना होंगे। आज सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते...
Translate »
error: Content is protected !!