माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

by

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव शर्मा स्वयं तैयार करवाएंगे। इससे पहले इस भूमि पर बनने वाले माता के बाग का नक्शा बनाने की जिम्मेवारी पीडब्ल्यूडी विभाग भरवाईं को सौंपी गई थी। लेकिन अब विभाग से जिम्मेवारी को वापस लेकर मंदिर न्यास स्वयं इस माता के बाग का नक्शा बनवाएगा। पीडब्ल्यू विभाग द्वारा 2 बार माता के बाग का नक्शा बनाया गया। जो कि डीसी ऊना राघव शर्मा को पसंद नहीं आया, क्योंकि वह इस माता के बाग को आकर्षक और मनमोहक बनाना चाहते थे। पीडब्ल्यूडी विभाग उनकी इच्छा के मुताबिक नक्शे को तैयार नहीं कर सका। जिसके कारण इस जिम्मेवारी को वापस ले लिया गया है। इस 10 कनाल भूमि पर मंदिर न्यास चिंतपूर्णी में 1 करोड़ 38 लाख की लागत से बनने वाले इस माता के बाग का नक्शा तैयार करवाया जाएगा। इस माता के बाग को धार्मिक दृष्टि से विकसित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को इस बाग में बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। इस माता के बाग के बनने के बाद आसपास के गांव के लोगों को रोजगार के साधन भी मिलेंगे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुई निशुल्क कोचिंग क्लासेज : जिला प्रशासन की विशेष मुहिम के तहत 50-50 बच्चों को दी जाएगी जेईई और नीट की कोचिंग

हमीरपुर 09 दिसंबर। जिला के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब आपका ATM नहीं …स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब के सरकारी धन के ‘दुरुपयोग’ करने का लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के धन का दुरुपयोग निजी मौज-मस्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

बद्दी में राज्य स्तरीय जल महोत्सव आयोजित, जल शक्ति विभाग कर रहा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित एएम नाथ । बद्दी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में नशीली दवाओं,...
Translate »
error: Content is protected !!