5 किलो हेरोइन की खेप : पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद

by

अमृतसर। जिला तरनतारन के खेतों में एक बार फिर पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद हुआ है। जिस समय ड्रोन को कब्जे में लिया गया, उसके साथ हेरोइन की खेप भी बंधी हुई थी। गौरतलब है कि यह दूसरा दिन है जब तरनतारन के खेतों में क्रैश हुआ ड्रोन मिला है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके ड्रोन के बारे में जानकारी भी साझा की है। उन्होंने जानकारी दी कि तरनतारन के सरहदी इलाकों में पंजाब पुलिस व बीएसएफ की तरफ से जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सरहद के पास ही यह ड्रोन खेतों में क्रैश मिला। इसके बाद ड्रोन को कब्जे में लिया गया। ड्रोन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बैटरी खत्म होने के बाद यह ड्रोन खेतों में लैंड हो गया। पंजाब पुलिस ने जानकारी साझा की है कि यह एक हेक्सा कॉप्टर ड्रोन है। इसके साथ 5 किलो हेरोइन की खेप बंधी हुई थी। इस खेप की इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खेप को जब्त करके जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि तरनतारन के गांव वान के खेतों में गुरुवार को भी क्रैश ड्रोन बरामद किया गया था। इस ड्रोन पर किसान की नजर पड़ी। जिसके बाद उसे कब्जे में लिया गया था, लेकिन यह ड्रोन काफी टूट चुका था। इससे दो दिन पहले एक ही रात में अमृतसर और तरनतारन में BSF के जवानों ने फायरिंग करके दो ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की थी।

– जांच के लिए भेजे जाएंगे ड्रोन

बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सभी ड्रोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे जा रहे हैं। जहां इन ड्रोन की सॉर्टी डीटेल्स (फ्लाइंग रिकार्ड) निकाली जाएगी। इससे स्पष्ट हो पाएगा कि ड्रोन किस लोकेशन से उड़ा था और पहले भी कितनी बार भारत में आ चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
article-image
पंजाब

एंटीबायोटिक्स के बारे में जागरूक होना जरूरी: डॉ रघबीर

पीएचसी पोसी में वर्ल्ड एंटी-माइक्रोबियल जागरुकता हफ्ता की शुरूआत गढ़शंकर : प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी के सीनियर मेडिकल अधिकारी डाक्टर रघबीर सिंह की अध्यक्षता में सभी उप केंद्रों पर वर्ल्ड एंटी-माइक्रोबियल जागरुकता हफ्ता की...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ माहिलपुर से गढ़शंकर तक निकाली ट्रैक्टर रैली।

गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झूझ रहे जत्थेबंदियों के समर्थन में महिलाएं व बच्चे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। शनिवार को माहिलपुर से महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!