हरोली विस में 5000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

by
ऊना 15 फरवरी: गृहणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मिनी सचिवालय हरोली में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत आयोजित मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरण समारोह के दौरान दी। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 400 पात्र परिवारों को घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये।
मौके पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सराहना करते हुए कहा कि सबसे अधिक मुफ्त गैस कनैक्शन हरोली विस को मिलने का श्रेय जाता है। वर्तमान में इस हल्के में कोई ऐसा परिवार नहीं रहा है, जिसके घर में रसोई गैस नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि कोई नया परिवार बनता है, वह इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घर-घर नल से जल उपलब्ध करवाने का एक वर्ष पूर्व संकल्प लिया था। जिसके तहत हरोली विस के सभी परिवारों को नल से जल की सुविधा पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। इसके तहत क्षेत्र के अधिकतर घरों में नल लगा दिये गये हैं जिसके तहत लोगों को निःशुल्क पाइप व मजदूरी के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता की नलके की टूटी भी मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हलके में जिनके घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, मामला ध्यान में लाया जाए ताकि शीघ्र कार्यवाही करके शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर सामना किया। जहां एक ओर पूरा विश्व यह अनुमान लगा रहा था कि भारत जैसे देश में यह महामारी किस प्रकार तबाही मचाएगी। लेकिन मोदी सरकार के प्रभावी प्रयासों से भारत ने इस महामारी का बड़े सुनियोजित ढंग से मुकाबला किया तथा विश्व के अन्य विकसित देशों की तुलना में भारत सबसे कम प्रभावित हुआ। वर्तमान में भारत कोरोना को लेकर दो वैक्सीन तैयार करके अपने लोगों का ही उपचार नहीं कर रहा, बल्कि विश्व के कई विकसित देशों में भी वैक्सीन भेज रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से ही आज भारत विश्व के अन्य देशों के मुकाबले कोरोना किट, सैनेटाइज़र उत्पादन का बड़ा केन्द्र बन कर उभरा।
राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हिमकेयर योजना कार्यान्वित की है, जिसके तहत अपने परिवार के पांच सदस्यों का पांच-पांच लाख का बीमा हो रहा है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि जिन परिवारों ने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपना आधार कार्ड लेकर तुरन्त लोकमित्र केन्द्र मंे जाकर अपना पंजीकरण करवाएं ताकि किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए कोई परेशानी न हो।
इस अवसर पर हिमकैप्स के अध्यक्ष देसराज राणा, मण्डलाध्यक्ष हरोली भाजपा रविन्द्र जसवाल, मंडल महामंत्री नरेन्द्र राणा व गुलविन्दर गोल्डी, जिला परिषद सदस्य ललड़ी कमल सैणी व हरोली रमा देवी, बीडीसी अध्यक्षा रजनी देवी व उपाध्यक्ष सतीश राणा, निदेशक केसीसी बैंक बलवन्त ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है भाजपा का संकल्प पत्र – गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का की चाबी है भाजपा का संकल्प पत्र : जयराम ठाकुर

भारत के 140 करोड़ लोगों की आकक्षाओं का प्रतिबिंब है भाजपा का संकल्प पत्र एएम नाथ। मण्डी/ बालीचौकी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छुट्टी पर घर आए CRPF के इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

एएम नाथ। शिमला : जोगिंद्रनगर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान चंद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ विकास खंड चौंतड़ा के मोक्षधाम में हुआ। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!