जिले को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस करने के पहले चरण का कार्य 31 दिसंबर तक किया जाए पूरा: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने सालिड, लिक्विड व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजेंट संबंधी कार्यों की समीक्षा की
होशियारपुर, 02 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला होशियारपुर को ओ.डी.एफ(खुले में शौच मुक्त) से ओ.डी.एफ प्लस करने के पहले चरण के कार्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिए है। वे जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जल सप्लाई व सैनीटेशन, ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में ठोस कूड़ा के प्रबंधन करने के लिए गलने योग्य कूड़े से सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत हर ब्लाक में 1 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाया जाएगा, जिसके लिए 16 लाख रुपए प्रति यूनिट दिए जाएंगे। इस दौरान राउंड ग्लास फाउंडेशन की ओर से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व तकनीकी पहलूओं के बारे में विचार सांझे किए गए। इस दौरान गांवों में गंदे पानी का प्रबंधन सींचेवाल स्कीम या थापर माडल द्वारा कर साफ पानी सिंचाई करने संबंधी जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, एक्सियन वाटर सप्लाई सिमरनजीत सिंह खांंबा, अनुज शर्मा, नवनीत कुमार जिंदल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी, ब्राह्मण सहित 21 वर्गों के आयोग-बोर्ड बनाएगी कांग्रेस : सरकारी विभागों में रिक्त पड़े दो लाख पदों को भरने का वादा

चंडीगढ़, 28 सितंबर :  कांग्रेस ने प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयोग और बोर्ड बनाने का वादा प्रदेश के लोगों को किया है। ब्राह्मण, पंजाबी, सैन समाज, प्रजापत समाज सहित 21...
article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
पंजाब

1,02,946 किसानों को दिया गया लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक जमा करवाई जा चुकी है दो अरब दस करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की राशी होशियारपुर, 24 मार्च: मुख्य कृषि अधिकारी श्री सतनाम सिंह ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!