8.19 करोड़ की लागत से लगाए जा रहे हैं 21 सिंचाई ट्यूबवेल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव शेरपुर बातियां में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 05 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिला होशियारपुर में 178 सिंचाई ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 21 ट्यूबवेल होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लगेंगे। होशियारपुर में लगने वाले ट्यूबवेलों पर करीब 8.19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वे आज गांव शेरपुर बातियां में 30 लाख रुपए की लागत से लगने वाले सिंचाई ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव में यह ट्यूबवेल शुरु होने करीब 125 एकड़ रकबे की सिंचाई होगी, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए काफी आसानी रहेगी जो कि एक बड़ी सुविधा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लगने वाले 21 ट्यूबवेलों के लिए करीब 53 किलोमीटर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे करीब 2625 एकड़ रकबे की सिंचाई होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास से पंजाब के अन्न भंडार में वृद्धि होगी व संबंधित किसानों की आर्थिक हालत पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
इस मौके पर एक्सियन तेजिंदर सिंह, एस.डी.ओ. हरदीप सिंह, जे.ई. राजन ग्रोवर, सतवंत सिंह सियान, राजन शौरी, प्रितपाल सिंह, रेशम सिंह लाला के अलावा गांव के सरपंच, पंच व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ – क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा : युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सिस्टम ही सर्वोच्च

एएम नाथ। शिमला 24 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से...
Translate »
error: Content is protected !!