भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी 8 को : मुकेश अग्निहोत्री

by

उन्ना। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम ठाकुर पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी। साथ ही सीएम जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वो सभी 8 दिसंबर को हवाई साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ठाकुर को कांग्रेस की ज्यादा चिंता हो रही है। जो हिमाचल में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। चुनाव कौन हार जाएगा, इसके बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब ईवीएम में बंद है और 8 को जनता का जनादेश आएगा। उन्होंने कहा कि सीएम कांग्रेस के नेताओं की ओर अंगुली कर रहे हैं। जयराम ठाकुर 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री चुनाव हारते हैं, जिससे उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में केंद्र का डबल इंजन काम नहीं कर पाया, जो खराब रहा है। इसलिए जनता ने इंजन को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखें। सपने देखना बुरी बात नहीं है। हमें जनता के जनादेश पर भरोसा है। हिमाचल में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आ रही है। जनता ने भाजपा की विदाई तय कर दी है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। सीएमजयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल को कर्ज, महंगाई व कुव्यवस्था, माफिया की तरफ धकेलने का काम किया है। उससे हिमाचल की जनता तंग है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, उल्टे उन पर केस दर्ज कर दिए। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी भाषा पर ध्यान दें। जयराम चुनावों में तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे। सीएम उनकी भाषा की तरफ न जाएं। क्योंकि उन्होंने मर्यादा के साथ भाषा को रखा है। उन्होंने हिमाचल हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा लगातार हिमाचल हित के मुद्दों से भागती रही है। वे लगातार भाजपा से मुद्दों पर जवाब मांगते रहे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है। जो उनकी फीडबैक है। कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा हुई है। वे दावे से कह रहे हैं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हिमाचल को वीरभद्र सिंह के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस हाईकमान, पार्टी नेतृत्व और विधायक मिलकर के निर्णय करेंगे। कहा कि हिमाचल में एक सफल सरकार और जनता की सरकार में चलेगी। कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगे। हिमाचल को आर्थिक रूप से मजबूत और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सबकी राय के साथ काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो जनसमर्थन और जनता का विश्वास हासिल कर रहे हैं। उससे जाहिर है कि आने वाले समय में कांग्रेस देश में मजबूती से आगे बढ़ेगी। हिमाचल के चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनकी बातों का असर जनता पर हुआ है। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं का मार्गदर्शन कांग्रेस को आगे बढ़ाने में सहायक हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व ने मजबूती और एकजुटता से चुनाव लड़ा है, जो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून: नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने बांड़ा महोत्सव का किया समापन : उत्सव, मेले और त्योहार समृद्ध लोक संस्कृति के परिचायक : DC रेपसवाल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर वन अनुमति मामला तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गत दिन (वीरवार को) होली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोल...
Translate »
error: Content is protected !!