ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा झूठा : अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर मजीठिया ने उठाए सवाल

by

पंजाब। पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत से सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के मामले में उन्होंने झूठ क्यों बोला। गौरतलब है कि बीते दिनों ही गोल्डी बराड़ के अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी की बात सामने आई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान इस पर मोहर लगाई और उसे पंजाब सरकार की बड़ी सफलता करार दिया था, लेकिन उनके इस दावे पर बिक्रम मजीठिया ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके सीएम मान को झूठा कहा। वहीं, दूसरी तरफ एक सीनियर पत्रकार के साथ गोल्डी बराड़ ने फोन पर इंटरव्यू किया है। मजीठिया ने इस पर भी तंज कसते हुए कहा है कि गोल्डी बराड़ के डिटेन किए जाने के मामले में सीएम मान को एक्सप्लानेशन देनी चाहिए। गोल्डी बराड़ अभी भी बाहर घूम रहा है और हत्याएं करने के आदेश दे रहा है। मजीठिया ने ट्वीट में लिखा कि सीएम को पंजाबियों को बताना चाहिए कि अमेरिकी एजेंसियों द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लेने और उसे जल्द पंजाब लाने के दावे पर झूठ क्यों बोला। उन्हें यह दावा किए हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक गोल्डी को हिरासत में लेने का कोई फोटो या वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। मजीठिया के ट्वीट में सीएम मान को उनका सूचना स्रोत स्पष्ट करने के लिए कहा है। सीएम स्पष्ट करें कि उन्हें कैसे सूचना मिली कि गोल्डी बराड़ को यूएसए में हिरासत में लिया गया है। चाहे होम मिनिस्टर अमित शाह ने उन्हें सूचित किया था या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन या अन्य अमेरिकी एजेसियां या सीधे एफबीआई ने उन्हें इसकी सूचना दी थी। मजीठिया ने कहा कि विडंबना यह है कि डीजीपी पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सीएम के इस दावे को पुख्ता करने से बच रही हैं। ऐसा लगता है कि यह दावा उनके अतीत में किए गए अन्य झूठे दावों के अनुरूप था, जैसे बीएमडब्ल्यू ने पंजाब में निवेश किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘नो चालान डे’ के अवसर पर बस स्टैंड पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने विशेष कार्यशाला का किया आयोजन

होशियारपुर, 25 सितंबर : सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस नगर के आदेशों का पालन करते हुए और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के...
article-image
पंजाब

वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा….बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया : नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के...
article-image
पंजाब

शराब के नशे में धुत महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा : बीच-बचाव करने आए राहगीरों से भी की बदसलूकी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना औद्योगिक शहर में शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बार से निकलकर सड़क पर हंगामा किया।  जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बीच-बचाव करने आए राहगीरों...
article-image
पंजाब

चोरों ने घर से लाखों के नगदी व गहने चुराए

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के पदराणा गांव में चोरों ने एक घर पर निशाना साधते हुए लाखो के गहने व नगदी चोरी कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह पुत्र मनसा...
Translate »
error: Content is protected !!