पंजाब की महिला ने चिंतपूर्णी में जहर खाया : अन्य पुरुष के साथ आई थी, धर्मशाला में 4 तारीख से रह रही थी

by

चिंतपूर्णी : पंजाब आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ की रहने वाली की महिला ने चिंतपूर्णी में महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। उसका एक 9 वर्ष का बच्चा भी है। महिला चिंतपूर्णी में एक अन्य पुरुष सतवीर के साथ आई हुई थी। यहां पर एक धर्मशाला में 4 तारीख से रह रही थी।
तलाक न होने के चलते इस महिला ने दुखी होकर जहर खा लिया। जिसके बाद इसे आनन-फानन सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी लाया गया। महिला सुरक्षित है। पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सतवीर के साथ अपनी मर्जी से आई है।इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहती है। वहीं, पुलिस ने महिला की भाभी से फोन पर बात की। जिस पर उन्होंने कहा कि इसे सतवीर के हवाले कर आनंदपुर साहिब रोपड़ मायके भेज दिया जाए।
SHO रोहिणी ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी पुलिस के पास सूचना आई थी। जिसके पश्चात जहर खाने वाली महिला का पुलिस ने बयान दर्ज किया। जिसमें उसने किसी पर भी कार्रवाई न करने को कहा। इसके अलावा उसने कहा कि वह सतवीर के साथ अपनी मर्जी से आई है। उस पर पुलिस में बयान देने के लिए किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सशस्त्र सेना झंडा दिवस बहादुर सैनिकों व उनके परिवार के प्रति सम्मान भेंट करने का एक सुनहरी मौका: कोमल मित्तल

आर्थिक रुप से कमजोर 6 पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को वित्तिय सहायता के चैक भी सौंपे होशियारपुर, 10 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय से सशस्त्र सेना...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो पहुंच कर सभी को सौंपी अत्याधुनिक रेहडिय़ां

शारीरिक व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे चार व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने दिखाई आत्म निर्भर बनने की राह जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से ‘स्वादिष्टम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई अत्याधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

पंचायत मनेई में विधायक ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास, सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल...
article-image
पंजाब

No Shortcut to Success, Youth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 7 : A seminar on financial discipline was organized at IET Bhaddal Technical Campus, Ropar, where Parmjeet Singh Sachdeva, Managing Director of Sachdeva Stocks, attended as the chief guest. He was warmly...
Translate »
error: Content is protected !!