निर्दलीय विधायक बन सकते हिमाचल की सत्ता के किंगमेकर : चुनाव परिणाम घोषणा से पहली बढ़ी राजनीतिक हलचल

by

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि एग्जिट पोल में निर्दलीय विधायकों को 1 से 5 सीटें मिल रही हैं। यदि निर्दलीय जीतते हैं तो प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को कम से कम 35 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन सोमवार को जारी एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों के मुताबिक कांटे की टक्कर की स्थिति में कांग्रेस और भाजपा इस जादुई आंकड़े को प्राप्त करने में चुनौती का सामना कर सकते हैं। ऐसे में इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावा किया है कि दोनों मुख्य पार्टियों की ओर से उनसे संपर्क किया जा रहा है।
दोनों पार्टियों ने किया संपर्क, दोनों कर रही स्पष्ट बहुमत के दावे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और वे सरकार बनाएंगे। निर्दलियों का स्वागत है। अगर वे सरकार से जुड़ना चाहते हैं। सामान्य प्रक्रिया के तहत बाकी निर्दलीय प्रत्याशी संपर्क में हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्दलीय प्रत्याशियों के संपर्क में है। निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से दोनों दलों ने संपर्क साध रहे है, लेकिन निर्दलीय अपने पत्ते आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित होने के बाद ही खोलेंगे। दोनों पार्टियां स्पष्ट बहुमत हासिल करने का दावा तो कर रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियों को अंदर खाते डर भी सता रहा है। लिहाजा जीतने की संभावना वाले निर्दलीयों पर को अपनी और करने में जुटे है।

दोनों पार्टियां पहले भी निर्दलीय विधायकों से मदद से बना चुकी हैं सरकार :
हिमाचल में पूर्व के कई चुनावों में भी निर्दलीय विधायकों ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 1982 में कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें हासिल की थीं और निर्दलीयों की मदद से सरकार बनाई थी। उक्त चुनाव में बीजेपी और जनता दल को क्रमश 29 और 2 सीटों पर जीत मिली थी और 6 सीटें निर्दलियों को मिली थीं। साल 1998 में पहली बार निर्दलीय विधायक जीते रमेश धवाला के पाला बदलने से प्रदेश में सरकार बदल गई थी। सबसे ज्यादा 32 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने रमेश धवाला को साथ लेकर सरकार बना ली थी। साल 1998 में 65 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुआ। बीजेपी ने 29 व कांग्रेस ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत तीसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम- एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल ने की अध्यक्षता

चंबा 5 दिसंबर : एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय तीसा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में सेब ढुलाई की दरें निर्धारित …अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में सेब सीजन के मध्यनजर वर्ष 2026 के लिए सेब पेटियों की वजन के हिसाब से ढुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!