11वीं की छात्रा का शव खेतों में मिला :छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से गई थी

by

लुधियाना :लुधियाना में स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से लापता थी। छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से निकली थी। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।
दोपहर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने बेटी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। मरने वाली छात्रा का नाम आंचल बताया जा रहा है। वह इलाके के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
सुवह गांव भामियां में छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंच थाना जमालपुर की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्रा के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मृतक छात्रा की गर्दन पर पुलिस को निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा का कत्ल गला घोंट कर या रस्सी आदि से दबा कर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान कर चल रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी पुलिस खंगाल रही है।
फोटो : पुलिस घटनास्थल पर जांच करती हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के दाखिले के लिए 17 अगस्त तक की जा सकती हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन

20 जनवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा होशियारपुर, 09 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024-25 कक्षा छठी, जिसकी परीक्षा...
article-image
पंजाब

फिल्लौर में थार सवार गैंगस्टरों का तांडव : प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

फिल्लौर। कस्बे में शनिवार की शाम को थार में आए गैंगस्टरों ने गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी कारोबारी को मारने की कोशिश की। हालांकि कारोबारी के साथियों की ओर से जवाबी फायर करने पर वे मौके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में चक्की नदी पर बना पुराना पुल टूटा : पठानकोट-हिमाचल का कनेक्शन टूटा

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण चक्की नदी पर बना पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाला पुराना पुल आंशिक रूप से ढह गया है. नदी...
Translate »
error: Content is protected !!