प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

by

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के साथ मीटिंग हुई। जिसमें शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने 26 अक्तूबर को कृषि मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल, डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, जिलाधीश होशियारपुर व एसएसपी होशियारपुर के साथ पक्का र्मोचा हटाने के संबंध में हुए फैसलों को लागू करने की मांग की गई। यह जानकारी देते हुए कमेटी के पदाधिकारी दविंद्र राणा पूर्व सरपंच ने बताया उकत मीटिंग में अधिकारियों ने माना कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के मालिक दुारा पंजाब में खरीदी दफा चार व पांच वाली जमीन पर की जा रही उद्यौगिक कार्रवाई पर पूर्ण तौर पर रोक लगाई जाएगी। पंजाब की जमीन में किए गहरे बोर बैल को तुरंत बंद किया जाएगा। पंजाब की जमीन पर की जा रही अवैध माईनिंग बंद करवाई जाएगी और गंदे पानी को पंजाब की जमीन के अंदर डालने के लिए खोदे गड्डों को बंद किया जाएगा। उकत उद्याोगों दुारा फैलाई जा रही दुर्गध व धुएं व अन्य किसम के प्रदूषण का मुद्दा हिमाचल प्रदेश के प्रदूषण कंट्राल र्बोड, हिमाचल प्रदेश की सरकार व एनजीआईटी के पास उठाने का अधिकारियों ने विश्वास दिलाया। इसके ईलावा सटोन क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों का आना बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने शिष्ट मंडल दुारा लोगो पर दर्ज झूठे मामले तुरंत रद्द करने की बात भी मान ली है। कमेटी के पदाधिकारियों के साथ र्दुव्यवहार करने वाले एसडीएम का तवादला करने की बात भी अधिकारियों ने शीध्र करने की मांग मान ली है। शिष्टमंडल में कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत सूबेदार अशोक शर्मा, सरपंच रमेश लाल मैहिंदवानी गुज्जरां, पूर्व सरपंच कुलभूषन कुमार, सरपंच कमल कटारिया कोकोवाल, नंबरदार दर्शन कुमार, गरीबदास, रामजी दास चौहान, त्रिलोचन चेची डंगोरी, कैप्टन प्रकाश चंद लादी, चौधरी हरबंस लाल पंच, दविंद्र राणा पूर्व सरपंच, राणा जगरूप सिंह, गुरचैन सिंह, रणजीत भूंवलां, निर्मल सिंह, गुरपाल सिंह पंच व राम किसाना आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा की ओर से वार्ड नंबर 29 में करीब 34 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के विकास में आएगी और तेजी, माउंट एवेन्यू में सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के योज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज की अति दुर्गम गांवों के लगातार व डोर टू डोर दौरौं ने बढाई विरोधियों की चिंता

आसानी से उपलब्ध हो जाने पर लगातार बढ़ रहा है उनके चाहने वालों का ग्राफ एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज पिछले 6 महीने से अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांच दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 9 फरवरी तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी –

एएम नाथ। चंबा, 4 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दलों के द्वारा जनहित में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!