लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

by

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष पंकज कृपाल, चेयरमैन भागू राम, उपाध्यक्ष दीपांकर लंब, सचिव रूपेश खन्ना, कैशियर सतिंदराज सिंह नागपाल, संयुक्त सचिव हरजीत मरवाहा, संजीव डोड, हरप्रीत सिंह, रणवीर बेदी, संजीव कालिया, पवन रॉय, गुरदीप सैनी, शशि कुमार, रामनाथ राय, सतपाल चौधरी, सतीश कुमार लंब, संजीव बंगा, नरेश भट्टी, सुरिंदर कुमार, अमरिंदर भुल्लर, मनजीत सिंह आदि ने डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी का बार एसोसिएशन गढ़शंकर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया| इस मौके पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है| उन्होंने कहा कि मैं हमेशा वकील समुदाय के साथ खड़ा हूं| इस अवसर पर उन्होंने बार एसोसिएशन गढ़शंकर को पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल ने डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी को दुशाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया| इस मौके पर स्टेज सचिव की भूमिका एडवोकेट गुरदीप सैनी ने निभाई|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
article-image
पंजाब

विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा :

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों खानपुर, सतनौर और खेड़ा का दौरा किया गया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!