शिमला शहरी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट : क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

by

शिमला : शिमला शहरी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के ध्राैंक गांव के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने नरेश चौहान को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (मीडिया) नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधायक रोहित ठाकुर एवं अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता सुशांत कपरेट, जितेन्द्र चौधरी, आदर्श सूद, आई.एन. शर्मा, के.एन. शर्मा, मोहन नेगी, संतोष नेगी, संजौली व्यापार मंडल और संजौली सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा : सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण किया

धर्मशाला, 20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झटके में कमाये 1 करोड़ रुपये : ड्रीम-11 IPL सीजन ने हिमाचल के बिलासपुर के मल्टी टास्क वर्कर अजय को बनाया करोड़पति

एएम नाथ। बिलासपुर :    ड्रीम-11 आईपीएल टूर्नामेंट का आगाज़ 22 मार्च को हो चुका है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच ड्रीम 11 पर टीम बना कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रित से प्रतिरोध केंद्रित प्रशासन अपनाने पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला :  एचपी-रेडी परियोजना से आपदा तैयारी, न्यूनीकरण और पुनर्वास प्रणाली होगी मजबूत प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं और इनसे उत्पन्न गंभीर खतरों को ध्यान में रखते हुए जन सुरक्षा एवं प्रभावी...
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में दोबारा अलग-अलग संचालित होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला मुख्यालय हमीरपुर के दोनों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय (मर्जर) का निर्णय रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए...
Translate »
error: Content is protected !!