तांदी अग्निकांड प्रभावितों के घर बनाने को एन एच पी सी से दिलाएंगे 50-50 टीन की चादरें : जयराम ठाकुर

by
अग्निपीड़ितों के मिलकर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले कुछ नहीं बचा,  गांव पहुँचकर बांटा पीड़ित परिवारों का दर्द, कहा, हिम्मत रखें मकान फिर बन जाएंगे
एएम नाथ। कुल्लू :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंजार के तांदी गांव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावितों से मिलकर उनका दर्द समझा और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।लोगों से मिलकर वह भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि इस गांव की एक अलग पहचान थी, पर्यटक देखने देखने आते थे लेकिन अब कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि मेरी केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से भी बात हुई है जिन्होंने तत्काल प्रदेश में सेवारत उपक्रमों को पीड़ित परिवारों की मदद के लिए निर्देश दिये हैं। आज एन.एच.पी.सी. से अधिकारी यहां पहुंचे और जल्द प्रभावित परिवारों को मकान बनाने के लिए तीन के चादर छत डालने को दिये जाएंगे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को इस संकट की घड़ी में हौंसला बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबने बड़ी हिम्मत के साथ सामान बचाने का प्रयास किया लेकिन घर बचाना मुश्किल हो गया था। घर दोबारा भी बन जाएंगे, आप हौंसला बनाये रखें। मदद का कोई न कोई रास्ता निकल ही आएगा। यहां सड़क सुविधा बेहतर बनाने के लिए जल्द केंद्रीय मंत्री से बात करूंगा और इस संपर्क सड़क के लिए स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी और सांसद कंगना रनौत दोनों मिलकर 10 लाख की राशि जारी कर देंगे ताकि लोगों को सामान पहुंचाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से भी इस हादसे बारे बात हुई है और मैंने आग्रह किया है कि 2023 की प्राकृतिक आपदा की तरह इन परिवारों को भी राहत राशि बढ़ाकर दी जाए। जिससे आपदा का यह दर्द कम हो सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो जाएगी तो लोगों को खुले में बहुत परेशानी होगी। ऐसे में सरकार को तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य समय रहते पूरे करने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन की लेटलतीफी के लिए आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशील होकर काम करने की जरूरत होती है। राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की मदद को प्राथमिकता देनी चाहिये लेकिन हैरानी है कि घटना के दो दिन बाद प्रशासन यहां पहुंचा। स्थानीय प्रशासन तो पहुँचा लेकिन जो निर्णय तत्काल जिला प्रशासन को लेने चाहिये थे वो नहीं हुए। उन्होंने लोगों से अपील की है किमकान बनने में समय लग सकता है लेकिन आपकी हर परेशानी को दूर किया जाएगा। उन्होंने सभी 20 पीड़ित परिवारों को कंबल, किचन सेट और बर्तन भी बांटें। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र नेगी, नाचन के विधायक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने पूरे गांव का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सभी ग्रामीणों से एक ही जगह बातचीत कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा मेरे गांव का नाम भी तांदी है और इसी ऊंचाई पर स्थित है। इसलिये पहाड़ों के लोगों का दर्द समझता हूं। सबसे पहले आपकी सड़क की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।कि आप मिलकर पीड़ित परिवारों की खुलकर मदद करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैश से भरे 156 बैग बरामद, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली : इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी

रांची :  शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानाचार्य रविंद्र वन्याल व समाज सेवी संजय जोशी ने मुख्यातिथि सतपाल सत्ती को शाल व टोपी पहनाकर किया सम्मानित

ऊना : जिला मुख्यालय ऊना मे चल रही औधोगिक प्रशिक्षण सस्थानों की 5वी जिला स्तरीय खेल खुद व संस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गत दिवस पूर्ण गर्व के साथ समाप्त हो गया। समापन समारोह मे...
हिमाचल प्रदेश

आप्रेटर ट्रेनिंग की 32 सीटों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन

ऊना, 16 नवंबर: राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने जानकारी दी है कि आईटीआई ऊना में सत्र 2021-22 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅप्रेटर...
Translate »
error: Content is protected !!