बिजली के लग रहे लंबे कटों से बीत क्षेत्र के लोगों में हाहाकार

by

गढ़शंकर, दिसंबर 27: बीत भलाई कमेटी ( बीत क्षेत्र) का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पावरकॉम के एक्सियन सुमीत धवन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौंपा कर मांग की कि क्षेत्र के गत एक सप्ताह से गांवों में लग रहे लंबे लंबे बिजली कट तत्काल बंद किये जाएं क्योंकि बिजली आपूर्ति ठप्प होने पर क्षेत्र में लोगों को पानी नसीब नहीं होता। बीत भलाई कमेटी के नेताओं ने एक्सियन पॉवरकॉम को बताया कि पेयजल आपूर्ति योजनाएं ही पानी का एकमात्र स्रोत हैं जो केवल बिजली सप्लाई पर निर्भर हैं। बीत भलाई कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया था जिससे बीत के लोगों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति मिली थी इसलिए इसे बनाए रखा जाना चाहिए। एक्सियन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस मुद्दे का ध्यान रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस, रामजी दास चौहान, सतीश राणा, तीर्थ सिंह मान, जस पाल सरपंच, सुरिंदर पाल सरपंच, प्रवेश कुमार सरपंच, गुरविंदर सिंह रिक्की और केसर सिंह अटवाल शामिल थे।
फोटो
एक्सियन से भेंट करता बीत भलाई कमेटी का प्रतिनिधिमंडल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

IPS सुसाइड केस: शत्रुजीत कपूर की छुट्टी! हरियाणा पुलिस के कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए ओपी सिंह

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर :  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय समागम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने  तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल द्वारा हरजीत सिंह भातपुर तथा जोगा सिंह इब्राहिमपुर को प्रांतीय पदाधिकारी नियुक्त किया

गढ़शंकर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल तथा गढ़शंकर से पूर्व विधायक व शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा पार्टी प्रति निभाई गई प्रशंसनीय सेवाओं को...
article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर कौंसिल के आम चुनाव व होशियारपुर, हरियाना व टांडा नगर के उप चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

माहिलपुर/ होशियारपुर, 27 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास)-कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर बलराज सिंह ने बताया कि आगामी नगर पंचायत माहिलपुर के आम चुनावों, नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7, व 27,...
Translate »
error: Content is protected !!