एसपी हेडक्वार्टर की हार्ट अटैक से मौत : एसपी अनिल कुमार अपने ऑफिस में बैठे थे

by

फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट के एसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अनिल अपने ऑफिस में बैठे हुए थे कि उसी दौरान उन्हें सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह बेसुध हो गए। स्टाफ उन्हें तुरंत फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अनिल कुमार पहले से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे या नहीं, इस बारे फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनिल बिल्कुल स्वस्थ थे। रोजाना की तरह वह सुबह ऑफिस पहुंचकर अपने ऑफिशियल वर्क में जुटे थे।
सीने में अचानक उठा दर्द
इसी दौरान उन्हें सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेसुध हो गए। सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा अकसर बढ़ता है। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने एसपी अनिल कुमार के आकस्मिक देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। अनिल कुमार पंचकूला के रहने वाले थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला को कनाडा में मिली जमानत, भारत में हैं 70 FIR दर्ज

कनाडा की अदालत ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को जमानत दे दी है. पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. डल्ला कभी लॉरेंस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक...
Translate »
error: Content is protected !!