भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

by

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन
होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। 25 दिसंबर को लखनऊ(उत्तर प्रदेश) में पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। उनके सम्मान से साहित्य क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग से बतौर पंजाबी लेक्चरार रिटायर्ड डा. नीना सैनी के 10 कहानी व काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। एम.ए, बी.एड, एम.एड. व पी.एच.डी(ज्योतिष व वास्तु) के बावजूद पंजाबी कविता व कहानी लेखन को लेकर उनकी रुचि ने उन्हें साहित्य के इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अवार्ड ऑफ ऑनर (ज्योतिष प्रांगण) व अवार्ड ऑफ ऑनर अखिल भारतीय ज्योतिष मंच से भी सम्मानित किया जा चुका है और वे एक सर्टिफाइड मैगा वास्तु एक्सपर्ट भी है।
साहित्य व ज्योतिष के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करने वाली नीना सैनी बताती हैं कि बचपन मेें मां व ग्रेजुएशन करते हुए बड़े भाई की मौत के बाद अपनी भावनाओं को उन्होंने कविता के रुप में जाहिर किया, जिसके बाद कविता लेखन के प्रति उनका रुझान बना। एम.एड करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बतौर पंजाबी अध्यापक के तौर पर काम करना शुरु किया लेकिन साहित्य से उनका प्रेम ज्यों का त्यों बना रहा। लिखते-लिखते उनके अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रह जिनमें सांझा कविता संग्रहों में रंगरेज, त्रासदी, कलमां दी सांझ, वेहड़े दियां रौणकां, काव्यांजलि, धीयां-पैणां सांझियां, सृजक, गुलदान व सांझा कहानी संग्रहों में जज्बातों के पर्दे, नारी मन की कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं, इसके अलावा उनकी अपनी मौलिक पुस्तक ‘सधरां की हवेली’ का भी लोकार्पण हो चुका है। उन्होंने बताया कि कविता लिखने के साथ-साथ उनका ज्योतिष के क्षेत्र में भी रुझान बढ़ा, जिसमें उन्होंने अलग-अलग विषयों में महारत हासिल करते हुए डाक्टरेट की उपाधि व अन्य कई सम्मान प्राप्त किए।
डा. नीना सैनी ने बताया कि उनके साहित्यक सफर में उनके पति रिटायर्ड बैंक मैनेजर अजीत सिंह धनोता का बहुत सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि उनकी एक अन्य मौलिक पुस्तक भी जल्द ही 2023 में लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रेकी ग्रैंड मास्टर, ज्योतिष, नाड़ी ज्योतिष, निमरोलोजिस्ट, टैरो कार्ड रीडर, वास्तु एक्सपर्ट, पास्ट लाइफ रिगरैशन, फेस रीडर, पामिस्ट, स्विच वर्डज, एंजल थैरेपिस्ट, ई. एफ.टी का भी उन्हें काफी अनुभव है और इन विषयों पर वे हमेशा लोगों तक अपनी राय पहुंचाती रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के कोशिंदर ने 3000 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गढ़शंकर का किया नाम रोशन

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय टांडा के मैदान में 18 अक्तूबर से चल रही स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के बारहवीं कक्षा के छात्र कोशिंदर ने...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या : मामूली बात पर छाती में चाकू घोंपा

जालंधर : जालंधर में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इलाके में...
article-image
पंजाब

New Academic Session Begins at

Admissions Ongoing for Limited Seats Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 ‘: The new academic session 2025–26 has commenced at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, with undergraduate and postgraduate classes already in progress....
article-image
पंजाब

पार्किंग में एक पुराना बम बरामद : तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में

तरनतारन: तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में एक पुराना बम बरामद हुआ है। एक रेहड़ी चालक को सफाई के दौरान उक्त बम मिला जिसकी सूचना उसने दरबार साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!