लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करे : एडीएम राहुल चैहान

by

शिमला : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चैहान की अध्यक्षता में आज यहां लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान 25 नवंबर, 2022 से पूरे भारत वर्ष में शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगो को संवेदनशील बनाने तथा पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा। इस दृष्टि से सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जिला में लिंग आधारित हिंसा पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध नियमों व उपलब्ध तंत्र व उपायों के जरिए उनकी समस्या या शिकायतों के समाधान की जानकारी देना है।
उन्होंने इस संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को अभियान में और अधिक बल देने के निर्देश दिए ताकि अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी आयोजनों में भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ममता पॉल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की नाहन के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

एएम नाथ।  नाहन, 21 जून। जिला सिरमौर के नाहन में आज उपायुक्त सुमित खिमटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई सबसे बड़ी पोल- बेटा दामाद सब शामिल : ऑपरेशन सिंदूर से पहले ट्रंप फैमिली और मुनीर के बीच हुई सीक्रेट क्रिप्टो डील

पाकिस्तान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के बीच हाल ही में हुई एक क्रिप्टो डील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. यह समझौता पाकिस्तान के नवगठित क्रिप्टो काउंसिल और...
हिमाचल प्रदेश

डाइट देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 21 मार्च – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!