लाखों का सामान चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर किया चोरी : पुलिस को दी शिकायत, माहिलपुर पुलिस ने की जांच शुरू

by

माहिलपुर : गढ़शंकर-माहिलपुर रोड़ पर अड्डा टूटोमाजारा के हाई स्कूल के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इस बात का पता उस समय चला जब किसी व्यक्ति ने स्कूल इंचार्ज को फोन पर स्कूल में चोरी होने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल इंचार्ज रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे बाबू नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि स्कूल में कमरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर कीमती सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि वह जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए थे और चोर स्कूल से तीन स्मार्ट एलसीडी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कंप्यूटर की आठ बैटरियां, दो गैस सिलेंडर, साउंड सिस्टम, प्रॉजेन्टर स्पीकर, मिड डे मील के बर्तन, फ़ोटो कापी करने वाली मशीन, वजीफा रिकॉर्ड व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए हैं जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। स्कूल इंचार्ज की शिकायत पर माहिलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
फ़ोटो : स्कूल में हुई चोरी की जानकारी देते हुए स्कूल स्टाफ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार की छत पर बैठकर किया किस… पंजाब में विदेशी युवक और युवती की घटिया हरकत,

लूधियाना : लुधियाना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक चलती कार की छत पर बैठकर युवक और युवती गंदी हरकते करते हुए...
article-image
पंजाब

गोलियां मारकर अकाली नेता की हत्या : दोस्त ही निकला हत्यारा

बटाला। गांव घसीटपुर के पास सोमवार रात अकाली कार्यकर्ता अजीतपाल सिंह निवासी गांव शेखुपुरा की उसके दोस्त अमृतपाल सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस के शिकंजे से...
article-image
पंजाब

कोरोना मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के 23 गांवों में हुई 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले में अब तक 377790 लाभार्थियों का हो चुका है टीकाकरण जिले के अलग- अलग गांवों में सिविल व पुलिस अधिकारियों की ओर से गांवों में लोगों को कोविड बचाव...
article-image
पंजाब

नवांशहर में युवक को मारी गोली, घायल : बठिंडा में युवक की बेरहमी से हत्या

नवांशहर/  बठिंडा : नवांशहर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नाईमजारा-सनावा में अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो बठिंडा में गांव कोटबख्तू में...
Translate »
error: Content is protected !!