मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को होने की संभावना : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना, मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को होने संभावना है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को प्रदेश से बाहर जाने का दौरा एक दिन टालकर 8 जनवरी कर दिया है। इसलिए संभव है कि 7 जनवरी को राजभवन शिमला में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। उधर, विधानसभा के शीत सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के नई दिल्ली में शाम को कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। शुक्रवार सुबह सुक्खू धर्मशाला लौटकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के सदन में भाग लेंगे।
वहीं, प्रदेश सरकार के इतिहास में छठी बार राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं होगी। वर्ष 1967, 1980, 1985 1990 और 1998 में बनी सरकारों में भी आधी आबादी की मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं थी। 1985 में वीरभद्र सिंह की अगुवाई में बनी कांग्रेस सरकार में विद्या स्टोक्स को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 1990 में भाजपा के मुख्यमंत्री शांता कुमार ने लीला शर्मा और 1998 की सरकार में मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने उर्मिल ठाकुर को संसदीय सचिव बनाया था।
1967 की वाईएस परमार सरकार और 1980 से 1983 तक ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में बनी सरकार में महिला विधायकों को कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला था। 1972, 1977, 1993, 2003, 2007, 2012 और 2017 में बनी सरकारों में महिलाएं मंत्री बनती रही हैं। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर एक भी महिला प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ।  धर्मशाला, 15 अगस्त: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!