युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

by

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव वालों ने बताया कि हमलावर सुबह 5 बजे गांव में पहुंचे थे। हरिपुर गांव के रहने वाले तरुणवीर सिंह उर्फ हैप्पी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हैप्पी सुबह 5 बजे जैसे ही घर से बाहर निकला को उस पर 4 हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस गोलीबारी में कुछ गोलियां हैप्पी के पैर में लगी हैं। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस पड़ोस के लोग तुरंत दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने हैप्पी को तुरंत अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। हैप्पी पर गोलियां किसी पुरानी रंजिश की वजह से चली हैं या फिर किसी और कारण से यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हमलावरों की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी आदमपुर ने कहा कि सुबह पांच बजे तरुणवीर सिंह उर्फ हैप्पी अपनी डेयरी पर दूध निकालने के लिए आया था। इसी दौरान चार हमलावर जो पहले ही घात लगाकर बैठे के ने उस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन गोलियां हैप्पी के पांव में लगी हैं। बता दें कि मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह अभी जांच कर रही है।
पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज :
आदमपुर पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही गांव हरिपुर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों को पहचानने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अकेले चुनाव लडऩा भाजपा का निजी फैसला….पंजाब के लोग अकाली दल को 100 सीट पर चुनाव जिताएंगे : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 14 मार्च ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पंजाब के मोगा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा राकेश शर्मा  :  देहरा /तलवाड़ा l  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत...
article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
Translate »
error: Content is protected !!