पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी : 500 रिक्त पद वेरका में, 150 पद भरे जाएंगे पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में भरने को मंजूरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में शिक्षा व्यवस्था और अन्य कई विभागों से संबधित मामलों पर आज कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें मंत्रिमंडल ने स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत 4 बड़े फैसले लिए हैं। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए तीन कैटेगरी में फैसले लिए गए। स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है। इससे पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी। पंजाब में पहली बार सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट के स्तर पर ही नियुक्तियां की जाएंगी। अध्यापकों से केवल टीचिंग का काम लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती बैक डोर एंट्री नहीं, बल्कि पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी। पुराने वाहनों के कारण प्रदेश में कई सड़क हादसे होते रहे हैं। इस कारण पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी पर टैक्स में छूट दी जाएगी। इससे लोग 8 से 15 साल तक योजना का लाभ ले सकेंगे।
सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे पंजाब में पहली बार :
पंजाब में पहली बार सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट के स्तर पर ही नियुक्तियां की जाएंगी। अध्यापकों से केवल टीचिंग का काम लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती बैक डोर एंट्री नहीं, बल्कि पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी। पुराने वाहनों के कारण प्रदेश में कई सड़क हादसे होते रहे हैं। इस कारण पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी पर टैक्स में छूट दी जाएगी। इससे लोग 8 से 15 साल तक योजना का लाभ ले सकेंगे।
500 रिक्त पद वेरका में भरने को मंजूरी :
मंत्री चीमा ने बताया कि वेरका विभाग के अधीन बीते करीब 5 साल में ग्रुप-सी व डी के 500 से अधिक पद खाली हैं। आज कैबिनेट मीटिंग में इन सभी रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दी गई है। इन रिक्त पदों को मिल्क फैड डिपार्टमेंट द्वारा भरा जाएगा। इससे वेरका विभाग में पारदर्शिता आने समेत इसका दायरा बढ़ेगा और युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।
150 पद भरे जाएंगे पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में :
पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में भी सेवादार के करीब 150 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा चौकीदार के 23 पद भी भरे जाएंगे। मीटिंग में डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन कॉलेजों के नाम बदल कर हायर एजुकेशन किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लेट फीस के साथ 16 तक एडमिशन – डॉ. हीरा

गढ़शंकर, 30 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि कॉलेज में चल रहे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी अब 16 सितंबर तक लेट फीस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ के लिए ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी

 चंडीगढ़ :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी है।सेक्टर-74 मोहाली में ओपन एयर जिम्नेशियम...
Translate »
error: Content is protected !!