साक्षर महिलाएं ही आर्थिक तौर पर हो सकती है स्वतंत्र: कोमल मित्तल

by

एच.डी.एफ.सी बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व वित्तिय धोखाधड़ी से सर्तक रहने के लिए किया जागरुक
होशियारपुर : होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी व इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर की ओर से महिलाओं के लिए वित्तिय साक्षरता कार्यशाला रघुनाथ मंदिर व जे.सी.टी चौहाल में आयोजित की गई। मिलाप बाल संघ द्वारा संचालित सिलाई केंद्र रघुनाथ मंदिर में आयोजित समागम में वहां की छात्राओं व अन्य महिलाओं को वित्तिय तौर पर जागरुक करने और विशेष तौर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध बैंकिंग, वित्तिय और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एच.डी.एफ.सी बैंक के सहयोग से आयोजित इस समागम में बैंक के अधिकारियों ने महिलाएं एवं छात्राओं को विस्तार से सरकारी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व वित्तिय धोखाधड़ी से सर्तक रहने के बारे में भी जागरुक किया।
सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वित्तिय साक्षरता हर किसी के जीवन का एक अनिवार्य पहलू है। उन्होंने कहा कि वित्तिय तौर पर साक्षर महिलाएं ही आर्थिक तौर पर स्वतंत्र हो सकती हैं। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान महिलाओं को अपना बैंक खाता खुलवाने व सरकार की सामाजिक सुरक्षा प्रोग्रामों के बारे में जानकारी देते हुए, इन योजनाओं का फायदा लेने की भी अपील की।
होशियारपुर लिटरेटर सोसायटी की अध्यक्ष सना के. गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जहां महिलाओं को वित्तिय रुप से साक्षर और स्वतंत्र बनने में मदद करना है, वहीं पैसे की संभाल कर उसको धोखाधड़ी से बचाना भी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय शुरु करने या स्वरोजगार करने के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करना भी है। इस दौरान उन्होंने एच.डी.एफ.सी बैंक, चैरीटेबल संगठनों और जे.सी.टी का आभार व्यक्त किया। मौके पर मिलाप बाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को व्यवसायिक प्रशिक्षिण दे रही है और इन लड़कियों को विभिन्न कौशल प्रदान किए जाते हैं ताकि वे आर्थिक रुप से स्वतंत्रत जीवन यापन कर अपना करियर बना सकें। इस अवसर पर अविनाश भंडारी, कुमकुम सूद, डौली चीमा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

केंद्र से से पंजाब को मिली 1250 करोड़ की रकम : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही पंजाब को बड़ी राहत

चंडीगढ़   : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही वित्तीय संकट से जूझ रहे पंजाब को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की ओर से रोकी गई स्पेशल कैपिटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
पंजाब

रिमांड में खुली महिला कांस्टेबल अमनदीप की जुबान : पार्टनर सोनू पुलिस की नाक तले से फरार

बठिंडा : बठिंडा में हेरोइन समेत गिरफ्तार की गई पंजाब पुलिस महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को शुक्रवार फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!