सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

by

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक
होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के नजदीक स्कूल बसों को रोक कर उनके ड्राइवरों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि धुंध वाले दिनों में कैसे सेफ ड्राइविंग करनी है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल बसों पर रिफलेक्टर भी लगाए व मौके पर स्कूल बसों के दस्तावेज भी चैक किए। सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के नेतृत्व में इसी कड़ी में अमन प्रदूषण चैक सैंटर टांडा रोड में गाडिय़ों का नि:शुल्क प्रदूषण भी चैक कर उन्हें प्रदूषण चैक सर्टिफिकेट जारी किए गए। इस दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के कार्यालय में जागरुकता कैंप भी लगाया गया व वाहन चालकों को सडक़ पर चलने के नियम व रोड साइन लिटरेचर भी वितरित किया गया। इसके मौके पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की ओर से 150 गाडिय़ों को रिफलेक्टर भी लगाए गए। इस अवसर पर जतिंदर पाल, दविंदजर सिंह, करनैल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स‍िसोद‍िया की जमातन याचिका जरूर खार‍िज : सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है और यह मनी ट्रेल 338 करोड़ रुपये का

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला के सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज केसों में द‍िल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया को जमानत याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुना द‍िया है।...
article-image
पंजाब

Bus falls into ditch after

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : A bus returning after paying obeisance at Shri Charan Chho Ganga, Shri Khuralgarh Sahib, fell into a deep ditch while climbing uphill after reportedly suffering brake failure, but a major...
article-image
पंजाब

कनाडाई पुलिस ने एक पंजाबी मां और उसके बेटों को हथियार तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार

कनाडा से पंजाब से जुड़ी खबर सामने आई है। कनाडा पुलिस ने ब्रैम्पटन में रहने वाले एक परिवार को हथियार तस्करी के मामले में अरेस्ट किया है। पुलिस ने एक पंजाबी मां को उसके...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी का बड़ा खुलासा : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई बरामद

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी से जुड़े एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!