बीत भलाई कमेटी ने कल डिप्टी सपीकर दुारा दुव्र्यवहार करने के आरोप लगाते हुए डिप्टी सपीकर का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी पर गढ़शंकर में लगाए कल धरना व प्रर्दशन कर रहे बीत भलाई कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगो के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप लगाते हुए बीत भलाई कमेटी के नेतृत्व में लोगो ने अड्डा झृगियां में रोष मार्च करने डिप्टी सपीकर का पुतला फूंका और संकेतिक तौर पर कुछ समय के लिए यातायात जाम किया और डिपटी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।। रोष मार्च में काफी संख्यां में महिलाए भी शामिल थी।
इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा पंजाब सरकार व हलके के विधायक व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द़ारा ईलाके की मागों व समस्याओं के प्रति लापरवाही वाला रवैया अपनाया जा रहा है। वहीं अपनी मागों व समस्याओं को लेकर कल गढ़शंकर में डिपटी सपीकर को ज्ञापन देने पहुंचे बीत भलाई कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगो के साथ दुव्र्यवहार कर अपमानित किया। जिसे बीत के लोग किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा। उन्होंने बीत ईलाके की सडक़ों, अस्पताल, बिजली सप्लाई, पानी उद्यौगिक प्रदूषण, जंगली जानवरों दुारा फसलों को उजाडऩे व बस सर्विस के मुख्य मुद्दे उठाने के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि विधायक रोड़ी से डिप्टी सपकीर का पद वापिस लेने की मांग की। रोष मार्च में बीत भलाई कमेटी के चैयरमेन सरपंच रमेश लाल किसाना, प्रधान बलवीर सिंह बैंस,तीर्थ सिंह मान, रामजी दास चौहान, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, जगदेव सिंह मानसोवाल, महिंद्र सिंह नंबरदार, सरपंच राजविंदर, गरीब दास व अन्य मौजूद थे।
1 31 : डिप्टी सपीकर का पुतला फूंकते हुए लोग व नारेवाजी करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनवरी 2026 सत्र के लिए यूके स्टडी वीज़ा प्रवेश जारी – यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते है तो जनवरी 2026 के लिए करे अप्लाई : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़/ नवांशहर: : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजे लगातार आ रहे हैं। जो लोग यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते हैं, वह जनवरी 2026 के लिए...
article-image
पंजाब

5 महिलाओं समेत 8 काबू : होटल में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

लुधियाना।  लुधियाना जिले के किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन के नजदीक होटल एसके क्राउन में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने गांव रड़ा, टाहली व गंदूवाल में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण होशियारपुर, 14 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!