कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर पर्स और लैपटॉप चुराए : शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय

by

नंगल। नंगल की सबसे आलीशान कॉलोनियों में शामिल शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए। अब शातिरों ने कॉलोनी के फेस दो की कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर चोरी घटना को अंजाम दिया। शातिर घर से पर्स और लैपटॉप को चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। घर के मालिक केदारनाथ बेटे से मिलने गाजियाबाद गए हुए थे। शिकायतकर्ता संदीप पुरी ने बताया कि यह उसके दोस्त का घर है और पड़ोसियों ने फोन कर बताया था कि घर के ताले टूटे हुए हैं। दोस्त ने उसे मौके पर जाकर स्थिति देखने और पुलिस को सूचित करने बारे में कहा। संदीप ने बताया कि घर से एक पर्स व एक लैपटॉप गायब है। पर्स में कितनी नकदी थी, यह जानकारी नहीं है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांझ केंद्र माहिलपुर में तैनात महिला कांस्टेबल अंजली देवी की ओर से लोगों को नशों से बचने के लिए किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर के सांझ केंद्र में तैनात महिला कांस्टेबल अंजली देवी की ओर से प्रभारी ए एस आई रशपाल सिंह के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की मुहिम युद्ध नशों...
article-image
पंजाब

ICICI बैंक के ग्राहकों को झटका : 1 दिसंबर से कैश जमा करने और निकालने पर बढ़ेगा शुल्क

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर 1,000 रुपये पर 4 रुपये तक चार्ज देने का दावा; ब्रांच और कैश डिपॉजिट मशीन से लेनदेन करने वाले खाताधारकों पर पड़ेगा असर महंगाई का असर अब...
article-image
पंजाब

होशियारपुर ने अंडर-19 क्रिकेट में नवांशहर को 50 रनों से हराकर 5 अंक किए अर्जित : डा. रमन घई

मनवीर हीर व ऐशवीर ने बल्लेबाजी तथा कृष्ण वालिया, असिसजोत, अर्यन ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही दो दिवसीय अंतर जिला अंडर-19...
article-image
पंजाब

2023-24 बजट में न नया टैक्स, न कोई छूट : महिलाओं और कर्मचारियों को करना होगा इंतजार, शिक्षा-सेहत का खास ध्यान, किसान का ख्याल रखने के साथ युवाओं को रोजगार का सपना

चंडीगढ़ : वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.96 लाख करोड़ रुपये का पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!