जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला : कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे

by

शिमला : जयराम ठाकुर ने आज शिमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को यदि OPS देना है तो संस्थान बंद करके और महंगाई बढ़ाकर नहीं देना चाहिए। इसके लिए सरकार के संसाधन बढ़ाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे। प्रदेश में विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं रही, ऐसी हमे अपेक्षा नहीं थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहजता और सरलता के बारे में जिस तरह चर्चा होती थी, उनकी सरकार के कार्य, इस व्यवहार के विपरीत हैं। पूरे प्रदेश में कार्यालयों को बंद किया गया, जो की प्रदेश हित में नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिव्यू हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र में 3 दिन तक वॉक आउट हुआ। इस सरकार को अपने फैसलों के बारे में फिर सोचना चाहिए। हिमाचल के इतिहास में पहली बार इतने कम अंतर के साथ कोई सरकार बनी है। हिमाचल में सरकार की योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जोकि ठीक नहीं। भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के नाम की योजनाओं को अब राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है।
जयराम ने कहा कि अटल के नाम पर हमने डे-बोर्डिंग स्कूल की योजना शुरू की। कई बोर्डिंग स्कूलों का तो शिलान्यास भी हो गया। अब इस योजना का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। अटल नाम हटाना सही नहीं, वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। हिमाचल के लोग भी उनसे तहे दिल से जुड़े थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के गरीब लोगों ने भी सरकार को वोट डाला है। उनके वोट का सम्मान रखना चाहिए। डीजल के दामों को बढ़ाना सही नहीं, इससे हिमाचल में महंगाई आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइक की ट्रक के साथ टक्कर : एक युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ । जवाली : पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ज्वाली-कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद

17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली को मिल सकता पहला सिख सीएम… मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे, पंजाब को भाजपा कर सकती टारगेट

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटी है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में...
Translate »
error: Content is protected !!