26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

by

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के बीच इस मार्च को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
कोमी इंसाफ मोर्चा के तरफ से कहा गया है कि गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए रोष मार्च सुबह 11 बजे से निकाला जाएगा। बता दें कि गत 7 जनवरी से सिख प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा अंब साहिब के पास जुटना शुरू हो गए थे। इनकी मांगों में सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई, बेअदबी मामलों में इंसाफ और आरोपियों को जल्द सजा, गोलीकांड में इंसाफ प्रमुख हैं। इसके अलावा मांग की गई है कि बेअदबी की घटनाओं में बेहद सख्त कानून बनना चाहिए।
रोष मार्च का रुट :वाईपीएस चौक से बुड़ैल जेल/9 फेज रोड और वहां से फेज 8-9 की लाइटें और आगे फेज-11 की लाइटें, फिर वहां से आइसर लाइटें और उससे आगे गुरुद्वारा सिंह शहीदां, फिर फेज-7 की लाइटें एपं उससे आगे फेज 3-5 की लाइट से मदनपुर चौक होते हुए वापस वाईपीएस चौक आकर रोष मार्च खत्म होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A religious tour to Sri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Dec.21 : Today, to commemorate the martyrdom of the Sahibzadas, with the dedicated efforts of Ashish Puri, Trained-Coach at the local Rai Aerobic Center, a religious tour to Sri Fatehgarh Sahib was...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या के आरोप में आप नेता, उसकी महिला मित्र समेत 6 लोग गिरफ्तार

लुधियाना :   पंजाब के  लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला...
article-image
पंजाब

कड़ी सुरक्षा के बीच भाला पकड़कर तख्त साहिब पर पहरेदार के रूप में की सेवा : सुखबीर बादल ने तख्त श्री दमदमा साहिब में पूरी की सेवा

बठिंडा। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा के चौथे चरण में दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तख्त श्री दमदमा साहिब में सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!