महिला की हत्या : आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

by

जालंधर : बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित कच्चे कोट में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक महिला की पहचान 49 वर्षीय कमलजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक कमलजीत के गर्दन पर आरोपियों ने दो बार वार किया था। आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे सतबीर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। हमला लूट की नीयत से किया लग रहा है। आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जो आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पहले आरोपियों ने 1.26 बजे गली में दाखिल होकर घर की रेकी की। इस दौरान दोबारा 1.41 बजे फिर आरोपी दोबारा आए और 50 सैकेंड तक आरोपी अंदर रहे लेकिन दोबारा बाहर आए। जब तक आरोपियों के बारे में घर पर काम करने वाली महिला ने छत पर जाकर शोर मचाने की कोशिश की, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस वारदात को लेकर कुछ व्यक्तियों को राउंडअप भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले में अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दी वैश्विक साज़िश की चेतावनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दक्षिण एशिया को अस्थिर करने की एक गहरी और सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साज़िश को लेकर गंभीर चेतावनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स का काला कारोबार: अरबों की बरामदगी से हिला देश – दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती से देश में ड्रग तस्करी

भारत ड्रग्स सिंडिकेट का हब बन चुका है। हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े...
article-image
पंजाब

संत धूने वालों के आशीर्वाद से श्री राम लीला कमेटी की ओर से राम लीला ग्राउंड में 22 सितंबर से राम लीला शुरू की जाएगी

*राम लीला 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना 5 बजे से 10 बजे तक होगी *जिस दौरान 26 सितंबर को श्री राम विवाह होगा और महावीर झाकी महावीर दल और केसरी नन्दन बजरंग...
Translate »
error: Content is protected !!