5 स्थानों से खाद्य पदार्थों के लिए 11 सैंपल : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

by

होशियारपुर, 29 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर के अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थो के 11 सैंपल लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के रंगले व स्वस्थ पंजाब के सपने को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने होशियारपुर के शाम चौरासी रोड के अड्डा दोसडक़ा में बेलने से गुढ़ व शक्कर, शाम चौरासी रोड पर गांव ढड्डे फतेह सिंह के बेलने से गुढ़ व शक्कर, गांव पथरालियां के दो अलग-अलग बेलनों से गुढ़ व शक्कर के दो-दो व चीनी का एक सैंपल और फगवाड़ा चौक होशियारपुर में पैटी, रस व कुलचे का एक-एक सैंपल लिया है। उन्होंने कहा कि यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार जिले में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध व साफ सुथरी खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखबीर सिंह ने कहा कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बजट सत्र 1 से 15 मार्च तक : 4 मार्च को बहस होगी, 5 मार्च को वित्त मंत्री चीमा बजट पेश करेंगे,इंडस्ट्री के लिए MSME विंग स्थापित किया जाएगा

चंडीगढ़  :  पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 से 14 मार्च तक होगा।  यह फैसला चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में  लिया गया। एक मार्च को गवर्नर विधानसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन पर...
article-image
पंजाब

संगरूर लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह

संगरूर : संगरूर लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह के नाम की घोषणा कर दी है। इस वक्त वह पार्टी के संगरूर जिले के इंचार्ज हैं। यह सीट सीएम भगवंत...
article-image
पंजाब

संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर पवन दीवान ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर लोगो को किया प्रेरित 

लुधियाना : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान द्वारा संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर आज सीएचसी जवद्दी में कोरोना वेक्सिनेशन की दूसरी डोज लगवाकर लोगो को भी खुद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ INDIA गठबंधन ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन : राहुल बोले- देश के युवा के पास रोज़गार नही इसलिए मोबाइल पर रहते हैं :

विपक्षी पार्टियो के सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ INDIA गठबंधन ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। मुद्दा सांसदों के निलंबन का था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसे गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन से जोड़...
Translate »
error: Content is protected !!