18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा

by
पूर्वी कला मंच और आरके कला मंच ने बताई सरकार की योजनाएं
ऊना, 24 फरवरी: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरंभ की गई है जिसके तहत हेल्थ फिटनेस सेंटर खोलने से लेकर होटल और रेस्तरां चलाने जैसे कार्य भी शामिल किए गए हैं। दलों ने यह जानकारी ग्राम पंचायतों कुठेड़ खैरला, कलरुही, पालकवाह व कुठारबीत में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है, जबकि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत है। विधवाओं को यह उपदान 35 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 40 लाख रूपये तक के ऋण पर तीन वर्ष के लिए 5 प्रतिशत उपदान की सुविधा भी दी जा रही है। योजना के तहत अब तक 936 इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिससे 3218 लोगों को रोज़गार मिला। योजना के तहत 47.78 करोड़ रूपये की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।
कलाकारों ने बताया कि जंगली जानवरों व आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना वरदान सिद्ध हो रही है। योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 3853 किसानों ने सोलर फैंसिंग व कांटेदार तार द्वारा बाड़बन्दी कर फसलो का संरक्षण किया है। योजना पर 104.12 करोड़ रूपये व्यय किए गए है। व्यक्तिगत सोलर बाड़बन्दी के लिए 80 प्रतिशत व किसान समूल आधारित बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। योजना में कांटेदार व चेन लिंक बाड़बन्दी भी शामिल की गई है, जिस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है जबकि कम्पोजिट बाड़बन्दी पर 70 प्रतिशत सब्सिडी है।
इस दौरान कलाकारों ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हिमकेयर, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार : जयराम ठाकुर

चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज : जयराम ठाकुर बोले, जनता अब सच्चाई को अच्छी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार – डीसी अनुपम कश्यप

अजायब सिंह बोपाराय । शिमला 17 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है।जिला प्रशासन निष्पक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस : महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी -अलका लांबा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. हंसराज की परेशानी अब एक बार फिर बढ़ने वाली है. महिला कांग्रेस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की गौरवमयी विरासत का अहसास करा गई हेरिटेज वॉक

एएम नाथ।  मंडी, 21 फरवरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ ने लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!