नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म : केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया पकड़

by

लुधियाना : नाबालिग व्यक्ति ने नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग से घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी भी नाबालिग है।
घटना सराभा नगर की है। रघुनाथ चौकी क्षेत्र के एक एन्क्लेव की कोठी में नाबालिग बतौर सफाई सेविका के रूप में काम करती है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बीते रविवार रात 9:30 बजे बेटी को कोठी से यह बोलकर ले गया कि उसकी मौसी बीमार है।
आरोपी के बहकावे में आकर उसकी बेटी साथ चली गई। चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि युवक को 12 घंटे में ट्रेस कर दबोच लिया। जिसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला है। आरोपी की पीड़िता के साथ जान पहचान थी। जिसके चलते जहां युवती काम करती थी, वहां से झूठ बोलकर झांसे से ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं, आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार : विजिलेंस कार्रवाई में ऑनलाइन लेनदेन से पकड़ा गया आरोपी

बरनाला : बरनाला जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को ऑनलाइन माध्यम से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान हरमंजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर ऋषिकेश एम्स के अध्यक्ष नियुक्त

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। शिमला : उत्तर भारत के प्रसिद्ध वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर चिकित्सा के क्षेत्र का बड़ा नाम है। केंद्र सरकार के...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले में 39 योग ट्रेनर लोगों को सिखाएंगे योग : डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज व ई.ओज को योग कक्षाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिए निर्देश

लोगों को नि:शुल्क चल रही इन योग कक्षाओं में शामिल होने की अपील की 7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क जुड़ सकते हैं होशियारपुर, 07 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार में क्या जुड़ेंगे नए चेहरे? मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज!

पंजाब के लुधियाना वेस्ट क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया अभी बाकी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, संभावित जीत...
Translate »
error: Content is protected !!