40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

by

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के 49 दिन बाद भी सीमेंट विवाद का समाधान न होने से ट्रक ऑपरेटरों के सब्र का बांध टूट रहा है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स हिमाचल इकाई एवं बीडीटीएस के अध्यक्ष लेख राम वर्मा ने बताया कि एसीसी और अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के बंद होने से ऑपरेटरों और इस व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति के घर में बच्चों की फीस, उनकी स्कूल की गाड़ियों का किराया देना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि ट्रक ऑपरेटरों के अलावा इस व्यवसाय से जुड़े पेट्रोल पंप, टायर पंक्चर, स्पेयर पार्ट्स, होटल-ढाबे वालों के घरों में रोजी-रोटी पर बन आई है। लेख राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मामला शांत करने की सिर्फ मध्यस्थता कर रही है। सरकार का काम मध्यस्थता करना नहीं, मामले का समाधान कर फैक्ट्री को खुलवाना है। इसमें अभी तक सरकार नाकाम रही है। अब ऑपरेटरों का सब्र टूट चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 3 एसी पैनल चोरी मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) : चंडीगढ़ पुलिस ने एसी आउटडोर यूनिट चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी/यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा एसपी/सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में जीवन के सुनहरे एक हजार दिनों का महत्त्व बताया : कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रही जागरूक : राजेश राय 

एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग कि ओर से सोमवार को मैहला में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी को राज्य सरकार की ओर से हर माह 65 करोड़ और 800 करोड़ रुपए की सालाना ग्रांट दी जा रही : सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिकल्पना की है और इसी दिशा में कदम उठाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां को किया सम्मानित

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!