कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से कार्य कर रही जब से सत्ता में आई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

ऊना : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से कार्य कर रही जब से सत्ता में आई है। ऊना में शुक्रवार देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में चले चलाए संस्थानों को बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी 10 गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई। वादे तो बहुत किए थे, पर कोई वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ओपीएस को लेकर कैबिनेट में फैसला कब का हो चुका है। लेकिन ओपीएस के आने की कोई संभावना नहीं लग रही है। क्योंकि सरकार द्वारा ओपीएस को लेकर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हो पाई है।
​​​​​​​उन्होंने कहा कि बात अगर महिलाओं को 1500 प्रतिमाह की करें तो वह वादा भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।​​​​​​​ जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐसे कार्यालय भी बंद कर दिए, जहां पर सरकारी मुलाजिम काम कर रहे थे। जबकि इन सभी कार्यालयों की पूर्ण रूप से स्वीकृति लेने के बाद ही खोला गया था। कहा कि यह कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने जनता की बिल्कुल परवाह नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आसपास में खून बिखरा हुआ था : युवक का शव 10 फीट गहरी खाई में मिला, हत्या की आशंका

कांगड़ा। कांगड़ा के तरसूह में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान तरसूह के ही रहने वाले रमन कुमार (23) के रूप में हुई है। शव मृतक के घर के पास पड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल

संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग, आधी रात करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं के लिए जी.एम जिला उद्योग केंद्र व ड्रग इंस्पेक्टर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की सुचारु सप्लाई के लिए निभाई अहम भूमिका जी.एम उद्योग केंद्र अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विकासखंड अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण – DC राघव शर्मा

ऊना, 7 दिसम्बर – सभी बीडीओ विकास खंडों में चल रहे विकास के विभिन्न कार्यों में तीव्रता लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!