भाजपा सरकार ने तय लिमिट से कम लोन लिया, जबकि सुक्खू सरकार लिमिट बढ़ाकर लोन ले रही : जयराम ठाकुर

by

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के श्रीलंका वाले बयान से प्रदेश की जनता दहशत में है। जिस दौर से श्रीलंका गुजर रहा है, उससे हिमाचल की तुलना नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की आर्थिक स्थिति और कर्ज के बारे में कहा था कि अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो हिमाचल की हालत श्रीलंका जैसी हो जाएगी। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने की वजह से वहां तख्तापलट तक हो चुका है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार चुनाव के दौरान दी गई अपनी 10 गारंटियां 4 साल तो क्या, 40 साल में भी लागू नहीं कर पाएगी। प्रदेश के मौजूदा कर्ज को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू पर झूठ आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए जयराम ने कहा कि भाजपा सरकार के समय स्टेट पर 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू बार-बार 75 हजार करोड़ रुपए बोल रहे हैं।
जयराम ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली पिछली भाजपा सरकार ने तय लिमिट से कम लोन लिया, जबकि सुक्खू सरकार लिमिट बढ़ाकर लोन ले रही है। इसके बावजूद ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है मानो सारा कर्ज भाजपा सरकार ने ही लिया। सच्चाई यह है कि प्रदेश की इस स्थिति के लिए लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हेक्टेयर वन भूमि में रोपित किए 5,500 फलदार व औषधीय पौधे, जैव विविधता को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से घुमारवीं के मरयाणी क्षेत्र में पर्यावरण हुआ संरक्षित स्थानीय समूह की 6 महिलाएं कर रही हैं जंगल की देखरेख, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति बढ़ी है जागरूकता एएम नाथ। बिलासपुर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान- एसएचओ

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने पारिवारिक सदस्यों सहित लगवाई कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़ लगवाई। इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर की माता पुष्पा...
Translate »
error: Content is protected !!